फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwar Yatra will be plastic free: DM

इस बार प्लास्टिक मुक्त होगी हरिद्वार कांवड़ यात्रा

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be plastic free: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा में प्लास्टिक निर्मित बर्तनों पर प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ यात्रा में स्टील और कागज के बर्तनों का प्रयोग किया जाएगा। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा की तैयारी कर ली है। कांवड़ शिविरों और धर्मस्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। शिविरों में नियमित रूप से कूड़ादान की व्यवस्था होगी।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष मेें शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने शिविर संचालक, ढाबा संचालक, धर्म गुरुओं आदि के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। डीएम ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर पड़ने मीट के ढाबे, शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे विद्युत निर्बाध रहेगी। बिना अनुमति के कांवड शिविर नहीं लगेगा। समय से पहले कांवड़ शिविरों की अनुमति संचालक ले लें। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ शिविरों का सत्यापन कराया जाएगा। जिला प्रशासन का कांवड़ शिविर संचालकों को सहयोग रहेगा। प्रत्येक कांवड़ शिविरों में पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाएगी। इसलिए स्टील-कागज के बर्तनों का इस्तेमाल होगा। शिविर स्थलों पर आपत्तिजनक गाने न बजाए जाने का अनुरोध किया है। शिवभक्तों के आगमन पर शिविरों की अच्छी व्यवस्था करने की अपील की। महिलाओं के लिए स्पेशल शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने होटल व ढाबा संचालकों से निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक कुमार ने कांवड़ यात्रा को सकुशल सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर विशु राजा, जिलों के सभी सर्किल के सीओ और कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले धर्म स्थल के महंत, प्रबंधक, शिविर संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, होटल और ढाबा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed