{"_id":"668eef6b942b02db6508df46","slug":"kanwar-yatra-will-be-divine-and-grand-dm-shamli-news-c-26-1-sal1002-124256-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्य और भव्य होगी कांवड़ यात्रा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्य और भव्य होगी कांवड़ यात्रा : डीएम
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर धर्मगुरुओं, उद्योग बंधु, व्यापारियों, शिविर संचालकों और अन्य के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि यात्रा इस बार भी दिव्य और भव्य होगी।
बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में उद्योग बंधु द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान फैक्ट्री में माल के आवागमन को लेकर समस्या रखी गई। कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण माल आने में परेशानी होती है। समाधान की मांग की गई।। बैठक में शिविर संचालकों के साथ वार्ता करते हुए समय से परमिशन लेने और वहां पर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों द्वारा शिविर संचालकों को सड़क से उचित दूरी पर शिविर लगाने, सीसीटीवी लगाने, विद्युत सुरक्षा आदि को लेकर कहा गया। शिविर संचालकों को अस्थायी कनेक्शन देने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले प्राइवेट हॉस्पिटल एवं एंबुलेंस के संचालकों के साथ चर्चा करते हुए बेड आरक्षित रखने एवं सभी स्वास्थ्य सुविधा हेतु कहा गया। बैठक में कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले होटल, ढाबा संचालकों के साथ वार्ता करते हुए रेट लिस्ट और फूड सेफ्टी का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ यह भी निर्देश दिए गए की कांवड़ यात्रा के दौरान जो भी प्रतिबंध लगेंगे, उसका सभी को पालन करना है।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा डीजे संचालकों के साथ वार्ता करते हुए डीजे की हाइट सीमित रखने, निर्धारित डेसीबल में डीजे की आवाज रखने के निर्देश दिए। कहा कि अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।