फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanpur Directorate asked for details of District Industries Center

Shamli News: कानपुर निदेशालय ने मांगा जिला उद्योग केंद्र का ब्योरा

Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Directorate asked for details of District Industries Center
शामली। जिला उद्योग केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर कानपुर निदेशालय ने शामली से विस्तृत ब्योरा मांगा है। निदेशालय की ओर से मांगी गई जानकारी के जवाब में जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने निर्माण कार्य से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध करा दी है। साथ ही ठेकेदार द्वारा रिकॉर्ड व नक्शा प्रस्तुत न किए जाने की लापरवाही की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन ने तीन वर्ष पूर्व कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र की स्थापना स्वीकृत की थी। इसके निर्माण का कार्य लघु वित्त निगम को सौंपा गया था। निर्माण कार्य करीब तीन माह पूर्व पूरा हो चुका है। ठेकेदार ने कार्य पूर्ण होने की सूचना उपायुक्त को दी थी, किंतु अब तक भवन से संबंधित पूरा रिकॉर्ड और नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने बताया कि कानपुर निदेशालय से जिला उद्योग केंद्र के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है। साथ ही निदेशालय को यह भी अवगत कराया गया है कि केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और अब शासन स्तर पर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-9 अक्तूबर से शुरू होगा दस दिवसीय स्वदेशी दीपावली मेला
शामली। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर जिले में 9 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक दस दिवसीय स्वदेशी दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयात शुल्क (टैरिफ) बढ़ने के बाद केंद्र सरकार द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस मेले में जिले के स्थानीय उद्यमियों और हस्तशिल्प उत्पादकों को मंच प्रदान किया जाएगा ताकि लोग स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें और स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed