फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanhai was born in Nand's house, congratulations echoed everywhere

हर तरफ गूंजी बधाई, नंद के घर जन्में कन्हाई

Fri, 19 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanhai was born in Nand's house, congratulations echoed everywhere
हनुधाम में भगवान कृष्ण व राणा की आरती करते मंदिर कमेटी अध्यक्ष सलिल द्विवेदी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। वहीं, भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। लड्डू गोपाल को भोग लगाया गया। कान्हा जी को झूला झूलाने की होड़ मची रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
शहर के कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला, श्री मंदिर हनुमान टीला, मंदिर भाकू वाला, बलभद्र मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, शहर कोतवाली सती वाला, सदाशिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को पालना झूलाने, राधा-कृष्ण बने बच्चे समेत भगवान की बाल लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई गईं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर खुशहाली की कामना की। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर ठाकुर जी को मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत स्नान कराया। पंडित मोहित व पंडित विवेक ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर प्रधान सलिल द्विवेदी ने लड्डू गोपाल व राधा जी की महाआरती की। यहां जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश मैनेजर, संदीप नामदेव, अमित प्रजापति, भोला, सिब्बू, शिवम गिरी आदि मौजूद रहे। शाम को मंदिरों और झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कैराना में भी धूमधाम से मनाया पर्व
कैराना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचीन देवी मंदिर में भगवान शिव पार्वती, लड्डू गोपाल, कृष्ण गोपियों की रासलीला, बर्फानी बाबा अमरनाथ आदि सुंदर झांकियां सजाई र्गइं। इनके अतिरिक्त मोहल्ला बिसातियान शिव मंदिर, शंकर सौदियान मंदिर, नवग्रह मंदिर, आर्य समाज मंदिर, रामशाला, पीपलोतला मंदिर के साथ विभिन्न मोहल्लों में झांकियां सजाईं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के उपरांत श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की झांकी निकाली
गढ़ीपुख्ता। गांव हथछौया में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर से राधा-कृष्ण की झांकी हर वर्ष की भांति बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राधा-कृष्ण की झांकी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजा कर सुख-शांति के लिए मनोकामना की। राधा-कृष्ण बने कलाकार ने नृत्य कर मन मोह लिया। इस दौरान उमेश कुमार, प्रवीण, ऋषिपाल, कांशीराम, सेठपाल भगत, दीपक, संजू, रोहित, श्रवण, सागर आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा
जलालाबाद कस्बे में श्रीराम मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह मोती बाजार से कुरैशियान चौक होते बोहरान मंदिर पहुंची। पाल धर्मशाला पर श्रद्धालुओं को शरबत व हलवे का प्रसाद वितरित किया। इसके बाद कटहरा बाजार से शोभायात्रा मोती बाजार होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां पर सामूहिक आरती से शोभायात्रा संपन्न हुई। यहां अंकित गोयल, आशुतोष शर्मा, मुकुल चौधरी, राज नारंग, अवनीश आहूजा, शकुंतला आहूजा, योगेश रुहेला, हरिओम उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
जन्माष्टमी पर सजाए गए मंदिर
ऊन। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर में बाल गोपाल के लिए पालना लगाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कस्बे के मोहल्ला घाटी स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण की मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर के बाहर भव्य लाइट व सजावट की गई। मोहल्ला शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, नोतना शिव मंदिर में भी सजावट की गई। नगर पंचायत की ओर से सफाई कराकर चूना डलवाया गया। सभी मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए।
शोभा यात्रा में शामिल रहीं सात झांकियां
बाबरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा झंडा चौक के सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई झंडा चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, भारत माता, विष्णु भगवान समेत सात झाकियां शोभायात्रा में शामिल रहीं। इस दौरान चमन लाल सैनी, वेदव्यास सैनी, रामसेवक कश्यप, सनी, योगेंद्र सैन आदि का सहयोग रहा।

कैडी में भी धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
बाबरी। कैडी में राधा-कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यहां मनोज राणा, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, विशाल, लोकेश आदि मौजूद रहे।

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम।

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम।- फोटो : SHAMLI

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम।

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed