फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanha, Radha plenty of fun

कान्हा, राधा बनकर की खूब मस्ती

Thu, 25 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 25 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kanha, Radha plenty of fun
Janmashtami - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।  स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर सबका मन मोहा। रॉक गोल्ड प्ले एंड चिल्ड्रन एकेडमी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंकित गुप्ता ने बच्चों से केक कटवाकर किया। इसके साथ ही कक्षा-3 के बच्चों ने मटकी प्रतियोगिता की गई। संचालन साक्षी बंसल ने किया। इस दौरान इंदू इस्सर, नीलम, मीनाक्षी, संगीता, साधिका, रचना आदि मौजूद रहे। वहीं, सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं का चित्रण प्रस्तुत किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान रीना गौतम, संध्या रानी व समस्त स्टाफ मौजूूद रहा।
रॉयल पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने कान्हा व राधा बनकर सबका मन मोहा। इसके साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने नृत्य वाटिका प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। वही केके पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर सबको हैरान किया। प्रबंधक चंदन सिंह ने छात्र-छात्राओं को जन्माष्टमी पर्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आकांशा, रेजू, विनिता, नेहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कविता गुप्ता ने छात्राओं पर्व के बारे में बताया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा सविता जैन व वीना अग्रवाल ने वेश प्रतियोगिता व बस्ता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान पिंकी अग्रवाल, सरला, बरखा, बिंदू, अनीता, पंकज, राकेश संजीव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed