{"_id":"5f18845f8ebc3e638e078575","slug":"kandhla-s-daughter-has-prepared-a-two-seater-car-shamli-news-mrt4925486134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला की बेटी ने तैयार की टू-सीटर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला की बेटी ने तैयार की टू-सीटर कार
विज्ञापन
कांधला...टू सीटर कार तैयार करने वाली अनन्या।
- फोटो : SHAMLI
कांधला। कांधला की बेटी ने कम खर्च में दो सीटर कार बनाकर चर्चा में है। पानीपत में उसने अपनी कार को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। उसके इस कारनामे की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी हरिराम लूथरा के भाई ओमप्रकाश कुछ समय पूर्व पानीपत में कारोबार करने के लिए चले गए थे। उनकी पौत्री अनन्या 14 वर्ष ने दो लोगों के बैठने के लिए एक कार तैयार की है। इस कार को उसने अपने पिता के साथ पानीपत में ही सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। अनन्या ने बताया कि यह एक कांसेप्ट कार है। इसमें फोर स्टोक इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही एयर कूल्ड इंजन भी लगाया गया है। कार में लगा इंजन 8000आरपीएम का है। एक लीटर पेट्रोल में 40 किमी चलेगी। उसके पिता डा. गगन दंत चिकित्सक हैं। पिता के पास बाइक दुर्घटना के मामले आते हैं। यह देखकर उसने मन बना लिया था कि बाइक के खर्च के एक कार तैयार करनी है और इस पर काम शुरू कर दिया। इसे बनाने में करीब तीन माह का समय लगा। अनन्या का सपना ओटोमोबाइल इंजीनियर बनने का है। उनके पिता डाक्टर गगन ने फोन पर बताया कि शामली से कार की बाडी अपने साथी कांधला निवासी गुलशन खन्ना की मदद से लाए। इसमें 185सीसी का इंजन लगा है, पेट्रोल के लिए स्कूटर की टंकी लगाई है जिसमें पांच लीटर पेट्रोल आता है। मारूती-800 कार की बॉडी का प्रयोग किया गया है। इस कार में बाइक की तरह केवल दो आदमी बैठ सकते हैं। उसने इस कार को फरवरी में बनाना शुरू किया था और अब इसको कई पेश किया है। सोशल मीडिया पर लगातार कांधला की बेटी के कारनामें की सराहना हो रही है। उसके परिवार के लोगों को कस्बे व देहात के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
--------------