{"_id":"665b7c7c262f8d411c045114","slug":"kandela-taparana-bypass-will-be-operational-in-two-and-a-half-months-shamli-news-c-26-1-smrt1047-122056-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कंडेला-टपराना बाईपास ढाई माह में होगा चालू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कंडेला-टपराना बाईपास ढाई माह में होगा चालू होगा
Sun, 02 Jun 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
कंडेला टपराना बाईपास
शामली। पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास यानी शामली का रिंग रोड अगले ढाई माह में बनकर तैयार हो जाएगा। कंडेला बाईपास चालू होने के बाद शामली के रिंग रोड से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। शामली शहर को पूरी तरह जाम से मुक्ति मिलेगी।
जिले में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे, मेरठ- करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे के ज्यादातर सभी बाईपास बनकर तैयार हो चुके हैं। पानीपत-खटीमा, मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दो हाईवे को जोड़ने वाली कंडेला-टपराना बाईपास का निर्माण हिसार की एक कंपनी पिछले दो साल करा रही है। हाईवे के 15 प्रतिशत अधूरे कार्य में कंडेला उपरिगामी पुल और टपराना में मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल डालकर लेपन कार्य और गोलचक्कर के पास एक पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है। बाईपास का अन्य काम 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
हिसार की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि ढाई माह में जुलाई में कंडेला- टपराना बाईपास पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। आगामी 15 जुलाई को छोटे-बडे, हल्के और भारी वाहनों के लिए बाईपास को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
छह राज्यों को मिलेगी आने जाने की सुविधा
शहर में बाईपास और रिंगरोड न होने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे के सभी बाईपास बन गए हैं। अगले दो माह में कंडेला-टपराना बाईपास का कार्य पूरा हो जाने शामली के रिंगरोड का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे हरियाणा के कुरूक्षेत्र-करनाल, पानीपत, रोहतक, अंबाला- पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड के हरिद्धार- ऋषिकेश, देहरादून मंसूरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने वाले वाहनों को आसानी होगी। टपराना, साईंधाम, बलवा, कंडेला में रिंग रोड से शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली और कैराना होकर पानीपत और करनाल आ-जा सकेंगे। बाहर से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर नहीं आना पडे़गा। जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
कंडेला उपरिगामी पुल की बढ़ेगी ऊंचाई
कंडेला के किसानों ने उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़वाने की मांग को 49 दिन बेमियादी धरना दिया था। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की मध्यस्थता के बाद भारतीय राज राज्य मार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई और हिसार की कंपनी ने कंडेला उपरिगामी पुल की ऊंंचाई बढ़ाने को तैयार हुई थी। अगले ढाई माह में निर्माण एजेंसी उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा कर देगी।