फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kandela audyogik shetr ki jald badlegi tasveer

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की जल्द बदलेगी तस्वीर 

Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
kandela audyogik shetr ki jald badlegi tasveer
file - फोटो : amarujala
आचार संहिता लागू होने से पहले कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की कायापलट की तैयारी है। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए शासन द्वारा 6.86 करोड़ रुपये मंजूर हो गए है। बुधवार से ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन ने यूपीएसआईडीसी को जिम्मा दिया है।
विज्ञापन

सन 1983 में शामली के कंडेला को औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा मिला था, लेकिन सरकारी उपेक्षा के चलते इसकी हालत बेहद दयनीय है। यहां करीब 125 इकाईयां हैं, लेकिन इस क्षेत्र की सड़कें नालियों की हालत बेहद खस्ता है। रात को प्रकाश व्यवस्था भी बेहद खराब है। उद्यमी कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं। अमर उजाला ने भी इसकी समस्या को पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था। जिसका नतीजा रहा कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से शासन ने यहां के विकास के लिए पिछले दिनों 686 लाख रुपये मंजूर कर दिए। मार्च में चुनाव आचार संहिता लगने की पूरी संभावना है। ऐसे में यदि ये काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो यहां का काम लोकसभा चुनाव तक लटक जाएगा। लिहाजा शासन ने आचार संहिता से पहले ही काम शुरू कराने की कवायद की है। 
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्या के अनुसार शासन ने यहां के विकास के लिए उत्तर प्रदेश स्मॉल इंडस्ट्रीयल कॉपरपोरेशन को जिम्मेदारी दी है। उसके द्वारा इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया आदि तमाम कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। 27 फरवरी से यहां काम शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उद्यमियों के साथ बैठक की और शासन से होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शामली इंडस्ट्रीयल इस्टेट मैन्यूफैक्चयरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि इससे पूर्व डीएम ने भी इस संबंध में बुलाकर वार्ता की और कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में ये होगा काम
 सीसी रोड बनेंगी
34 सोलर लाइटें लगेंगे
नाला निर्माण, पाक्र निर्माण
समरसेबल पंप, इंडीगेशन बोर्ड
सुलभ शौचालय आदि 
कई साल में मिला बजट

1983 में स्थापना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र उपेक्षित रहा है। उसके बाद से यहां कोई विकास कार्य नहीं हुए। केवल 2015 में नाला निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन बाकी काम बजट के अभाव में नहीं हो सके थे। कई साल बाद यहां विकास के लिए धनराशि मिली है।


अंकित गोयल, अध्यक्ष शामली इंडस्ट्रीयल इस्टेट मैन्यूफैक्चयरिंग एसोसिएशन
इंडस्ट्रीय एरिया के आंकड़े

इकाइयां -     125
कर्मचारी      7000
परिजन       25000
टर्न ओवर     250 करोड़ सालाना

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के लिए शासन ने 685.66 लाख का बजट मंजूर किया है। इसके लिए बुधवार से काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा इनका शिलान्यास करेंगे। - प्रेम हंस मौर्या, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed