{"_id":"6150b9d78ebc3e4acd3168b7","slug":"kalash-yatra-taken-out-before-shrimad-bhagwat-katha-shamli-news-mrt5580425134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
शामली में कलश यात्रा में भाग लेते श्रद्वालू
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
शामली। कमला कॉलोनी में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन अरविंद दृष्टा महाराज के सानिध्य में मंगल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
लायंस भवन गन्ना सोसाइटी के निकट मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। समाजसेवी मनोज वर्मा परिवार ने शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया। डॉ. अशोक सिंघल व पत्नी अर्चना सिंघल परिवार ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। पंडित दीपक जोशी ने पूजा कराई। कथा स्थल पर मंगल कलश एवं श्रीमद्भागवत की स्थापना की गई। कथा स्थल पर अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि पितरों के निमित्त कराई जाने वाली श्रीमद् भागवत कथा बड़ी कल्याणकारी कथा होती है। इस अवसर पर डॉ. मुकुट मोहन सिंघल, अरुण सिंघल, भूषण लाल, डॉ. ईशांक सिंघल, डॉ. दिशा सिंघल, संगीता सिंघल, प्रशांत सिंघल, अशोक बंसल, डॉ. प्रेम मोहन बिंदल, विनीत गोयल, खुशीराम अरोरा, इंदु अरोड़ा, मुकेश गर्ग एडवोकेट, चार्ली गर्ग, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, डॉ. कृष्ण गोपाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे।