फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana youth stuck at Iran's Abbas port amid war

Shamli News: युद्ध के बीच ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंसा कैराना का युवक

Sun, 22 Jun 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kairana youth stuck at Iran's Abbas port amid war
कैराना का कायम मेहंदी युद्ध के बीच ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंसा-परिजन
कैराना(शामली)। इजराइल ईरान युद्ध के चलते कैराना निवासी 25 वर्षीय कायम मेहंदी ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंस गया है। 4 दिन से फोन पर बात भी नहीं होने के चलते परिजन परेशान है तथा अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिदरयान निवासी वसी हैदर साकी ने बताया कि उसके दो बेटों में छोटा बेटा कायम मेहंदी ने मर्चेन्ट नेवी को कोर्स कर रखा है। कायम मेहंदी 6 मई को फ्लाइट द्वारा दुबई गया था। वहां से 8 दिन बाद पानी के जहाज से ईरान के अब्बास बंदरगाह पर पहुंचा था।
विज्ञापन

एक एजेंट ने ईरान में कायम मेहंदी की पानी के जहाज पर नौकरी कराने का एग्रीमेंट किया था। अब्बास बंदरगाह पर रहने के दौरान युद्ध के हालत बहुत खराब हो गए जिस कारण उसके बेटे को बंदरगाह के पास ही एक कमरे में ठहरा दिया है। ईरान की आर्मी ने बाहर निकलने से मना कर रखा है। पानी के जहाज भी बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले फोन पर बेटे से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके परिवार को बेटे की चिंता सताए जा रही है। वो आज भी शामली एलआईयू के आफिस में आए हैं तथा बेटे के बारे में जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल इतना बताया गया कि उनका बेटा सुरक्षित है तथा ईरान के अब्बास बंदरगाह के पास ठहरा है। अभी फ्लाइट या पानी के जहाज से आने की कोई उम्मीद नहीं है। उनका परिवार भारत सरकार से मांग करता है कि उनके बेटे को ईरान से सकुशल बाहर निकाला जाए।

....

मैं यहां फंसा हूं, बाहर नहीं निकलूंगा
वसी हैदर साकी ने बताया कि कायम मेहंदी से चार दिन पहले फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि अभी फंसा हुआ हूं। मगर यहां के हालात ज्यादा खराब है। फ्लाइट भी बंद हो चुकी है। हमारे बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसलिए अभी वापस लौटना मुश्किल होगा। युद्ध चल रहा है, इसलिए यहां से बाहर नहीं जा पा रहा हूं। खाने पीने की व्यवस्था है। जहां पर मैं फंसा हूं, वहां से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर युद्ध चल रहा है। अब मेहंदी से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed