{"_id":"5f2461f88ebc3e9ff366da64","slug":"kairana-will-now-be-identified-with-development-suresh-rana-shamli-news-mrt494065833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना की पहचान अब विकास से होगी : सुरेश राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना की पहचान अब विकास से होगी : सुरेश राण
विज्ञापन
ऊल तहसील सभागार में सभासदो के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते गन्नामंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। नगरपालिका के लिए नामित चार सभासदों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कैराना क्षेत्र में भरपूर विकास का आश्वासन दिया। कहा कि कैराना की पहचान अब विकास से होगी।
शुक्रवार को अंबा पैलेस में आयोजित समारोह में नामित संजीव जैन, राधा कश्यप, रोहताश सैनी व प्रवीण कुमार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता स्व. बाबू हुकुम सिंह को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने कैराना में डिग्री कालेज व अस्पताल बनवाए। कैराना अब पलायन से नहीं विकास के नाम से जाना जाएगा। यहां पर पीएसी कैंप की स्थापना कराकर जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया। इससे पहले पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने गन्ना मंत्री से क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की। जिस पर सुरेश राणा ने कहा कि विकास कार्यों का प्रस्ताव बना कर प्रशासन को भेजें। योगी सरकार विकास कार्यों को कराने में हर समय तत्पर है। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा दीपक चंद्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंदर तोमर, पवन तरार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, हरबीर मलिक आदि मौजूद रहे।
ऊन में बनेगा राजकीय डिग्री कॉलेज
ऊन। शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ऊन नगर पंचायत की नामित सभासद जिनमें पूर्व चेयरमैन ममता चौधरी, वीरेंद्र गोयल, बोविंदर उपाध्याय को एसडीएम मणि अरोरा ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने ऊन में राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि झिंझाना से थानाभवन तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हेतु 64 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है जिसे शीघ्र ही मंजूरी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में चेयरमैन कुलदीप मान, ईओ योगेंद्र सिंह, सुशील गर्ग, रवि गोयल, निविश कुमार, भास्कर चौधरी, प्रदीप चौधरी, अशोक कुमार, सुनील प्रधान पिंडोरा, पप्पू प्रधान गागोर, सत्येंद्र मुखिया समेत सभी सभासद एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।