फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana's Nahid Colony will get the status of Gram Panchayat

Shamli News: कैराना की नाहिद कॉलोनी को मिलेगा ग्राम पंचायत का दर्जा

Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kairana's Nahid Colony will get the status of Gram Panchayat
कैराना की नाहिद कॉलोनी को मिलेगा ग्राम पंचायत का दर्जा
विज्ञापन

शामली। कैराना नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार के बाद कैैराना देहात में शामिल नाहिद कॉलोनी को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा मिलेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने कैैराना की नाहिद कॉलोनी को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2011 की जनगणना के बाद प्रदेश में नई जनगणना नहीं हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना में नाहिद कॉलोनी का कोई अस्तित्व नहीं था। वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कैराना देहात में नाहिद कॉलोनी अस्तित्व में आई। वर्ष 2013 के दंगे के बाद लांक-लिसाढ़, बहावड़ी गांव छोड़कर गए लोगों को नाहिद कॉलोनी में विस्थापित किया गया। दो साल पूर्व उत्तर शासन के निर्देश पर निकाय का सीमा विस्तार का प्रस्ताव प्रदेश की सभी निकायों से मांगे गए थे। शामली जिले से कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे। कैराना नगरपालिका का सीमा विस्तार पर आपत्तियों के निस्तारण होने के बाद शासन में स्वीकार कर लिया गया। शासन में कैराना नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की हरी झंडी मिलने के बाद सीमा विस्तार में कैराना देहात में शामिल किया गया था। कैराना देेहात का हिस्सा आर्यपुरी मोहल्ला कैराना नगर पालिका परिषद में शामिल हो जाने के बाद कैराना देहात का अस्तित्व समाप्त हो गया।
विज्ञापन

कैराना देहात में शामिल नाहिद कॉलोनी को कैराना नगरपालिका सीमा विस्तार में शामिल नहीं किया गया। दूसरी ग्राम पंचायत में नया मजरा के रूप में शामिल होने में नाहिद कॉलोनी की भूरा गांव से नाहिद कॉलोनी की ज्यादा दूूूूरी थी। नाहिद कॉलोनी को नया ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने पर जिला प्रशासन के अफसर पशोपेश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नाहिद कॉलोनी को अलग से ग्राम पंचायत के रूप में दर्जा दिया जाने अथवा नाहिद कॉलोनी को दूसरे ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने का शासन को डीएम जसजीत कौर की ओर से पत्र भेजा गया था। डेढ़ माह की प्रतीक्षा के बाद 24 नवंबर को शासन से कैराना की नाहिद कॉलोनी को ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने का निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायत राज के निदेशक अनुज कुमार झा का नाहिद कॉलोनी को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गया है। (संवाद)
2020 के ग्राम पंचायत चुनाव में किया गया था मतदान
डीपीआरओ नंदलाल कहा कहना है कि नई जनगणना के मुताबिक एक हजार से आबादी को दूसरी ग्राम पंचायत में विलय किया जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के बाद नाहिद कॉलोनी अस्तित्व में आई। नाहिद कॉलोनी के लोगों ने 2020 के ग्राम पंचायत के चुनाव में अपना मतदान किया था। उस समय नाहिद कॉलोनी कैराना देहात में शामिल थी। कैराना शहर की आबादी से दूर नाहिद कॉलोनी और निकट की ग्राम पंचायत भूरा की आबादी अधिक दूरी होने से भूरा गांव पंचायत में शामिल करना कठिन है। दो हजार की आबादी वाली नाहिद कॉलोनी के संबंध में शासन ने गाइड लाइन मांगी गई थी। शासन को पुन: पत्र भेजकर कैराना की नाहिद कॉलोनी के संबंध में शासन से गाइडलाइन मांगी गई थी। शासन से गाइड लाइन प्राप्त हो गई है।

वर्जन...
-नाहिद कॉलोनी को मिलेगी ग्राम पंचायत की सभी सुविधाएं
कैराना की नाहिद कालोनी को ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने का शासन का आदेेश मिल गया है। नाहिद कालोनी को ग्राम पंचायत का अलग से दर्जा प्राप्त हो जाने के बाद ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाएं जैसे सड़क, खड़ंजा, सीसी सड़क, नाली, आवास पेंशन, सुलभ शौचालय, सफाई, पेयजल आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
- शंभूनाथ तिवारी सीडीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed