फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Kotwal and the register in-charge post spot line

कैराना कोतवाल और पंजीठ चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kairana Kotwal and the register in-charge post spot line
कैराना कोतवाल और पंजीठ चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने कैराना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा और पंजीठ चौकी प्रभारी एसआई भूदेव त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने डीसीआरबी प्रभारी प्रेमवीर राणा को कैराना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।

शुक्रवार रात को कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा और पंजीठ चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी के बीच किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई थी और दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। इस प्रकरण की जानकारी कोतवाली स्तर से एसपी को नहीं दी गई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। शनिवार दोपहर को यह मामला एसपी विनीत जायसवाल को इस प्रकरण की जानकारी मिली। एसपी ने अपने स्तर पर जानकारी कराई तो दोनों के बीच विवाद होना पाया गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा और पंजीठ चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने डीसीआरबी प्रभारी प्रेमवीर राणा को कैराना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 31 जुलाई को पंजीठ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूदेव त्यागी की बकरीद के त्योहार से पूर्व रात्रि ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उप निरीक्षक भूदेव त्यागी बकरीद की संवेदनशीलता के बावजूद ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा द्वारा उनकी गैरहाजिरी थाने पर अंकित कराई गई। इसके बाद गैरहाजिरी अंकित कराए जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध कतिपय आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए इस मामले की जांच सीओ कैराना प्रदीप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed