फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairana ko badnam karne walon ko jaan gayi janta : jayant

कैराना को बदनाम करने वालों को जान गई जनता ः जयंत

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
kairana ko badnam karne walon ko jaan gayi janta : jayant
शामली में जयंत का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
कैराना। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना और मुजफ्फरनगर को दंगे तथा पलायन के नाम पर बदनाम करने वालों को जनता पहचान चुकी है, ऐसे लोगों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को कैराना में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने अपने वादे पूरे नहीं किए। मुस्लिमों को आरक्षण नहीं दिया, किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिला। कई अवैध धंधे जारी हैं। नोटबंदी पर कहा कि इससे किसान मजदूर बैंकों के बाहर कताराें में परेशान रहे। 
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा विधायक सुरेश राणा के विवादित बयान पर कहा कि उन्होंने पलायन के नाम पर कैराना को बदनाम किया और मुजफ्फरनगर दंगे से समाज को बांटने का काम किया गया। बसपा पर उन्होंने टिकटों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व रालोद प्रत्याशी अनिल चौहान ने कहा कि 2014 के उपचुनाव में मेरी हार में किसकी भूमिका थी, जनता सब जानती है। चार माह पूर्व पलायन का मुद्दा उठाया गया लेकिन जब पलायन हो रहा था तब बाबूजी (हुकुम सिंह) कहां थे। हरपाल सिंह अलीपुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख वाजिद अली ने किया। पूर्व मंत्री डा. मेहराजुद्दीन, ताराचंद शास्त्री, गठवाला खाप के             थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, विधायक राजेश्वर बंसल, बलबीर सिंह किवाना, राजबीर चेयरमैन, रविंद्र प्रधान, ऊन ब्लाक प्रमुख कर्मवीर सिंह, राकेश प्रधान, सुरेंद्र टोडा, दारा सिंह मछरौली  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed