फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana-Khatauli, Morna state highway connecting two highways will be widened

Shamli News: दो हाईवे को जोड़ने वाले कैराना-खतौली, मोरना राज्य राजमार्ग का होगा चौड़ीकरण

Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kairana-Khatauli, Morna state highway connecting two highways will be widened
कैराना में पानीपत-खटीमा हाइवे के पास कैराना-कांधला मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए चलती जेसीबी:
- कैराना से काधला तक 11.3 किमी लंबी सड़क चौडीकरण का काम हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले कैराना खतौली स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली 11.4 किमी लंबे मार्ग का दस मीटर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। अगले 15 माह यानी 31 अक्तूबर 2024 तक कैराना में पानीपत-खटीमा हाईवे से लेकर कांधला में दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा होगा।
दोनों हाईवे को जोड़ने वाले 11.4 किमी लंबाई के इस मार्ग की मौजूदा चौड़ाई सात मीटर है। शासन ने इस इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 43.94 करोड़ रुपये 31 मार्च को स्वीकृत किए थे। सड़क निर्माण की अवमुक्त दो करोड़ रुपये की धनराशि वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक खर्च न होने से शासन को वापस चली गई थी। नये वित्तीय वर्ष के शुरू होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यह धनराशि वापस मांगी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पानीपत-खटीमा हाईवे के पास कैराना में कांधला मार्ग पर जेसीबी चलाकर सड़क चौडीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि इसी माह शासन से दो करोड़ की धनराशि अवमुक्त होकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को मिल जाएगी। अगले 15 माह में निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed