फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana defeated Muzaffarnagar

कैराना ने मुजफ्फरनगर को हराया

Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kairana defeated Muzaffarnagar
कैरानाविजय सिंह पथिक कॉलेज में महाविद्यालयीय खो-खो टूर्नामेंट में भाग लेती छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
कैराना ने मुजफ्फरनगर को हराया
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीय खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग, विशिष्ट अतिथि एशिया केसरी पहलवान सुभाष और पूर्व विशेष सचिव उच्च शिक्षा डा. अश्वनी कुमार गोयल, प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी, लाला किशन चंद्र राजकीय महाविद्यालय गंगोह और प्राचार्य प्रो. चमन लाल द्वारा माता सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। तबस्सुम, काजल, आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

टूर्नामेंट में छात्रा वर्ग में राजकीय महाविद्यालय नानौता और आरवी कॉलेज दादरी के बीच मैच हुआ, जिसमें आरवी कालेज दादरी विजेता रही। दूसरा मैच आईपी कॉलेज बुलंदशहर व डीजे कालेज बड़ौत के मध्य में हुआ, जिसमें डीजे कॉलेज बड़ौत विजयी रहा। तीसरे मैच में आईटीएस कालेज मुरादनगर ने आरवी कालेज दादरी को हराया। चौथे मैच में एसडी कालेज मुजफ्फरनगर ने गिन्नी देवी कालेज मोदीनगर को पराजित किया। छात्रा वर्ग के एक अन्य मैच में जेवी कालेज बड़ौत ने मेरठ कालेज मेरठ को हराया। छात्र वर्ग में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना ने एसडी कालेज मुजफ्फरनगर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed