फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairaana seat par druvikan kaa teer chala gaye yogi

कैराना में ध्रुवीकरण का तीर चला गए योगी

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
kairaana seat par druvikan kaa teer chala gaye yogi
file - फोटो : amarujala
कैराना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा में सीएम योगी के तरकश से कई तीर निकले। उन्होंने सहारनपुर में मायावती के एक बयान को आधार बनाकर गैर मुस्लिम मतों की लामबंदी कर ध्रुवीकरण की कोशिश की। किसान, युवा और महिलाओं के लिए भी वो बहुत कुछ कह गए ।
विज्ञापन

सीएम योगी ने करीब 3.20 बजे अपना संबोधन शुरू किया।  करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम ने समाज के हर तबके की बात की। किसान, व्यापारी, युवा, महिलाओं सबके लिए उन्होंने कुछ ना कुछ कहा और उन्हें लुभाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य जोर ध्रुवीकरण पर रहा। दरअसल सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन होने के कारण सपा मुस्लिम और एसी को अपना मजबूत वोट बैंक मान रहा है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक जाट होने के कारण जाटों का भरपूर समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं। इसी के चलते सीएम का मुख्य जोर गैर मुस्लिम मतों की लामबंदी पर अधिक रहा।
विज्ञापन

सीएम ने अपने भाषण में कवाल कांड और दंगों का जिक्र किया। सचिन गौरव को बेकसूर बताकर इसके लिए सपा और आजम खान पर निशाना साधा। कहा कि सपा राज में बेकसूरों पर मुकदमे दर्ज करा दिए गए । इस बयान के पीछे जाटों को साधना ही बड़ा मकसद है। कैराना पलायन का जिक्र कर उन्होंने व्यापारियों को भी साधा। सीएम ने आजादी के बाद पाकिस्तान में गए अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार की याद दिलाई। साथ ही ईसाईयों द्वारा जबरन धर्मांतरण कराने की घटनाएं बताकर अनुसूचित जाति के लोगों को भी लामबंद करने की कोशिश की गई। आजम खान पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के भी आरोप जड़े। सीएम ने अपने संबोधन में युवाओं पर भी खूब फोकस किया। कहा कि सपा सरकार के राज में एक वर्ग विशेष के लोग झोली लेकर निकलते थे और वसूली करते थे। इंटरव्यू भर्तियों में खूब धांधली होती थी । भाजपा सरकार ने आते ही इंटरव्यू प्रथा खत्म की। युवाओं को आगे बढ़ने का समान मौका मिला। आज शामली जिले के युवक ने पुलिस भर्ती परीक्षा टॉप की। बागपत के एक ही गांव के 29 युवक पुलिस में भर्ती हुए। सपा के राज में ये संभव नहीं था। कहा कि बीटीसी और बीएड प्रशिक्षुओं को भी पूरा मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर भी डाले डोरे 
सीएम ने गन्ना बेल्ट होने के नाते गन्ना किसानों को भी लुभाया। कहा  कि जब तक किसान के खेत में गन्ना है मिलें बंद नहीं होने दी जाएगी। सपा सरकार ने पांच साल में 55 हजार रुपये गन्ना भुगतान किया था भाजपा ने दो साल में ही 62 हजार करोड़ कर दिया। पिछले कई सालों का बकाया चुकता किया। मिलों को लोन देकर गन्ना भुगतान कराया। एक सप्ताह में काफी अधिक भुगतान करने का वादा किया।


विकास की याद भी दिलाई 
सीएम ने भाजपा सरकार के विकास कार्य भी निगाए। कहा शामली बाईपास, पानीपत खटीमा मार्ग की मरम्मत आदि कई विकास कार्य भी गिनाए। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद को जिताने के लिए एक एक वोट मोदी जी को जाएगी। मोदी सरकार दोबारा बनी तो यहां विकास की बयार बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed