{"_id":"5cacd3bbbdec22140d56b869","slug":"kairaana-se-ab-kisi-ka-palaayan-nahi-hoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से अब किसी का पलायन नहीं होगा : दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से अब किसी का पलायन नहीं होगा : दिनेश शर्मा
Tue, 09 Apr 2019 10:47 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में कैराना से किसी व्यक्ति का अब पलायन नहीं होगा। एक भी अपराधी गिरोह सिर नहीं उठा पाएगा। प्रदेश में सबका राज होगा, कानून का राज होगा और सबकी भलाई के लिए काम होंगे।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में कैराना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में दो धारा चल रही हैं। एक धारा राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा, रोजगार और विकास की तरफ जाती है, जबकि दूसरी धारा जाति संप्रदाय के आधार पर वोट की राजनीति करने वाली है। सांसद रहते हुकुम सिंह ने कैराना से 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद लोग अब कैराना लौट रहे हैं। इसकी वजह है कि प्रदेश में अब कानून की सरकार है। अत्याचार और अपराध करने वाले गिरोह अब नहीं चल पाएंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि जो भुगतान बाकी रह गया है, वह चुनाव के बाद दिला दिया जाएगा। पहले लोगों को लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन आज बिजली कनेक्शन और घरेलू गैस आदि सब घर पर ही मिल रही है। यह परिवर्तन भाजपा सरकार में आया है।
सड़क, आवास, शौचालय आदि सरकार की प्राथमिकता में है। आम आदमी की छोटी-छोटी जरूरतों को सरकार ने पूरा किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका रुतबा था, सम्मान था। उनके स्वभाव के कारण लोग उनके पास जाते थे, लेकिन अब वे देख रहे है कि दो दिन पहले हुई रैली में उस परिवार के लोगों को उनके हिसाब से बैठाया गया है। सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का नाम लेकर कहा कि उनका परिवार प्रतिष्ठित तरीके से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी धरती पर एक पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समुदाय का नाम लेकर कहा कि उनका वोट उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन वे ऐसी बात नहीं कह सकते। उन्हें विश्वास है कि उन्हें सभी बिरादरी और समुदाय का एकजुट वोट मिलेगा। हम सभी की भलाई के लिए काम करेंगे। साथ ही इस बात की चिंता जरूर करेंगे कि एक भी व्यक्ति का पलायन कैराना से नहीं होने पाए। एक भी अपराधी गिरोह सिर नहीं उठा पाएगा। यहां सबका राज होगा, इसके लिए हम जनता से सहयोग चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कि सब एकजुट होकर चौकीदार बनकर काम करे और विपक्ष की साजिश को सफल न होने दें। अध्यक्षता सुरेशचंद शर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मनोज शर्मा रहे। इस मौके पर कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह, मनीष चौहान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, रामकुमार सहरावत, प्रियंवदा तोमर, शशि अरोरा, अनिल चौहान, देवव्रत त्यागी, रामजी लाल कश्यप, डॉक्टर विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी, देवव्रत त्यागी, अजय भराला आदि मौजूद रहे।