फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kabaddi showed plenty of stamina

कबड्डी में खूब दिखाया दमखम

Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi showed plenty of stamina
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया।    समापन पर फाइनल में सीनियर वर्ग के विजेता सुभाष हाउस व जूनियर वर्ग के विजेता भगत सिंह हाउस के बीच हुई जिसमें भगत सिंह हाउस ने सुभाष हाउस को 19-12 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन के दिन सीनियर व जूनियर वर्ग में एक एक मैच सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस व सुभाष हाउस के बीच हुआ। वहीं जूनियर वर्ग में भगत सिंह हाउस व चंद्रशेखर हाउस के मध्य हुआ। जिसमें सीनियर वर्ग के विजेता सुभाष हाउस व जूनियर वर्ग के विजेता भगत सिंह हाउस रहे।
विज्ञापन


जिनके बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में जूनियर वर्ग के भगत सिंह हाउस ने सीनियर वर्ग के सुभाष हाउस को 19-12 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना । गंगाराम लवलेश कुमार, यशपाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ, कृष्णमोहन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर खूब दौड़े धावक 
जलालाबाद । जलालाबाद के सहारनपुर मार्ग स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बडे़ धूमधाम से किया। जिसमें दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको हैरान किया।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  बृहस्पतिवार को बीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही  खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें पहली बार लड़कियों ने खेल मैदान पर क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रि केट में शिवानी पुंडीर की टीम को  दो विकेट से हराया। 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में कविता ने सबको पछाड़ते हुुए प्रथम स्थान पर रही। ललिता सैनी द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही।  फुटबाल में गौरव पुंडीर की टीम विजेता रही।


ऊंची कूद, लंबी कूद  में अंजलि पुंडीर, शिवानी शर्मा , कुलसुम, प्रज्ञा, हेमा विजेता रही। कॉलेज प्राचार्य सुनील कुमार ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रीती ठाकुर, सुनील कुमार, संजय पुंडीर, अतिज वर्मा, शशिकांत, अरुण कुमार, अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed