फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Just not in the grip of the death of the old woman

बस की चपेट मेें आने से वृद्धा की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Just not in the grip of the death of the old woman
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चौसाना। ऊन-चौसाना मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस से उतरते समय वृद्धा बस के नीचे आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो   गई। बाद में परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई के ले गए।
विज्ञापन


चौसाना-ऊन मार्ग पर दोपहर के समय जाने वाले समय पर 70 वर्षीय जमीला पत्नी यासीन निवासी बल्लामाजरा चौसाना से अपने गांव जाने के  लिए बस में सवार     हुई थी। बल्लामाजरा गांव आ जाने पर महिला ने बस रुकवा लिया। महिला बस से उतरने लगी। इसी बीच चालक ने बस चला दिया, जिससे महिला बस के पिछले पहिए के नीचे आ गयी।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत  हो गयी। बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल से  पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और  बस चालक को पकड़ने के लिए ऊन पुलिस को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन पुलिस ने बस को रोककर  चालक को गिरफ्तार कर बस को चौकी पर खड़ा कर दिया, लेकिन मृतक महिला के तीन बेटों ने कार्रवाई न किए जाने के आग्रह पर पुलिस ने बस और चालक को छोड़  दिया। एसआई बीपीएस रावत ने बताया कि मृतका के तीनों बेटों सहित अन्य ग्रामीणों ने लिखित में कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed