फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Junkage appeal due to lockdown in Navaratri homes

लॉक डाउन के चलते जुमे की नमाज नवरात्रे घरो मे मनाने की अपील

Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Junkage appeal due to lockdown in Navaratri homes
लॉकडाउन के चलते जुमे की नमाज नवरात्र घरों में मनाने की अपील
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन के चलते लोगों से जुमे की नमाज घर में ही अदा करने की अपील की गई है। साथ ही नवरात्र की पूजा भी लोगों से घरों में ही करने की अपील की गई है।
बृहस्पतिवार को भी जामा मस्जिद में मात्र तीन या चार आदमी नमाज अदा कर रहे थे। मदरसा इस्लामिया जियाउल कुरान के संचालक मौलाना मोहम्मद उमर ने कहा कि सभी को लॉकडाउन का आदेश का पालन करना हैं। हर मस्जिद में जुमे की नमाज तीन या चार नमाजी ही अदा करेंगे। उन्होंने लोगों से जुमे की नमाज अपने घरों में अदा करने की अपील की। नगर की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने भी कहा कि जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में तीन या चार आदमी ही जुमे की नमाज अदा करेंगे। बाकी लोग अपने घरों पर रहकर जोहर की नमाज अदा करें तथा सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौलानाओं ने नमाज अदा कर कोरोना संक्रमण से तमाम मुल्क की हिफाजत करने की दुआ की अपील की।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने के बावजूद लॉकडाउन के चलते मंदिरों बंद रहे। प्राचीन सिद्धपीठ बाला सुंदरी के मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा रहा। नवग्रह दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित मनोज नौटियाल ने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों में रहकर मां दुर्गा की पूजा करें तथा देश पर आए कोरोना के संकट को दूर करने के लिए मा दुर्गा से प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed