फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jumme ki namaz will be held after 2 o'clock

Shamli News: दो बजे के बाद होगी जुमे की नमाज

Tue, 11 Mar 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jumme ki namaz will be held after 2 o'clock
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद धर्मगुरू । संवाद
शामली। 14 मार्च को दुल्हैंडी और रमजान माह में जुमे की नमाज एक साथ पड़ रही है। लिहाजा किसी तरह का विवाद पैदा न हो इसके लिए प्रशासन ने जुमे की नमाज दो बजे के बाद करने की अपील की है। कलक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक में धर्मगुरुओं से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों से कहां की अब तक जितने भी पर्व आए हैं उन सभी में लोगों ने सौहार्द का परिचय दिया है। इसी प्रकार आगे भी सहयोग अपेक्षित है। जिलाधिकारी ने कहा कि होली खुशी का पर्व है एक साल में यह त्योहार आता है जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता रहती हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 13 तारीख को होलिका दहन होगा व 14 तारीख को होली रंग और जुमे की नमाज भी होगी। नमाज अता करने का समय 2:00 बजे के बाद का तय हुआ है। इस बात को धर्मगुरु और सभी जिम्मेदार लोग अपने-अपने क्षेत्र में बताएं। इसमें किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहे। एसपी रामसेवक गौतम ने शांति समिति की बैठक लेकर सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सभी ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि त्योहार मिल जुलकर मनाया जाएगा। यहां पर हमेशा प्रेमभाव से त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार होली और जुमे की नमाज भी शांति से होगी। प्रशासन ने धर्म गुरुओं से कहा कि इस संबंध में लोगों को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति से मनाएं पर्व : एसडीएम
कैराना। आगामी होली पर्व व जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस दौरान एसडीएम ने जिला स्तर पर बनाई गई व्यवस्था के मुताबिक ही होली के दिन जुमे की नमाज 2 बजे के बाद अता कराए जाने की अपील की ।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद धर्मगुरू । संवाद

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद धर्मगुरू । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed