फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Judicial custody of MLA Nahid Hasan extended till 19 February

विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत 19 फरवरी तक बढ़ी

Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Judicial custody of MLA Nahid Hasan extended till 19 February
विधायक नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत 19 फरवरी तक बढ़ी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। जमीन के बैनामे की धोखाधड़ी के मुकदमे में सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 19 फरवरी तक बढ़ा दी है। उधर, विधायक के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर 12 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।

जनवरी 2018 में जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी के मुकदमे मेें 24 जनवरी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बताया गया है कि इस मामले में कोर्ट ने विधायक की न्यायिक हिरासत 19 फरवरी तक बढ़ा दी है। उधर, विधायक नाहिद हसन के अधिवक्ता बाबू इंतजार अहमद ने बताया कि हाई कोर्ट में विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका दायर की गई है। जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed