{"_id":"61c222e8beb81168010c27ad","slug":"joint-rally-for-jat-reservation-in-january-shamli-news-mrt5701244140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण के लिए संयुक्त रैली जनवरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण के लिए संयुक्त रैली जनवरी में
विज्ञापन
शामली नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में बोलते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण के लिए संयुक्त रैली जनवरी में
शामली। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले केंद्र में जाट आरक्षण की मांग को पूरा करें। जाट आरक्षण के लिए मुजफ्फरनगर-शामली जिलों की संयुक्त रैली जनवरी में निकाली जाएगी। यह रैली शामली जिले में होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मार्च 2017 के आंदोलन के दौरान हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।
नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को यशपाल मलिक ने कहा कि 26 मार्च 2015 को प्रधानमंत्री ने जाट समाज के प्रमुख संगठनों, विधायकों, सांसदों व मंत्रियों की मौजूूदगी में जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने का वादा किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जाट समाज के संगठनों को जाट आरक्षण को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। आठ फरवरी 2017 में यूपी के चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने जाट समाज को आरक्षण व मुकदमे वापसी का भरोसा दिलाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जाट समाज के सामने इसी प्रकार वादे किए गए। जाट समाज आरक्षण की मांग पूरी न होने से आहत है। मलिक ने कहा कि जाट समाज ने प्रधानमंत्री से पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण दिए जाने और हरियाणा में मार्च 2017 के आंदोलन के दौरान हुए समझौते को लागू करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर-शामली जिले की संयुक्त रैली जनवरी माह में शामली में होगी। बिजनौर जिले में आगामी 25 दिसंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक होगी। इस मौके पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगतवीर सिंह सिरोही ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 125 विधानसभा सीटों पर जाट समाज चुनाव को प्रभावित करता है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों व सांसदों को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रदेश में एक दिसंबर 2021 से जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र चिकारा और युवा जिलाध्यक्ष ओमवीर मलिक ने जाट संघर्ष आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में बहावड़ी के थांबेदार श्याम सिंह, शौकेंद्र मलिक भैंसवाल, राजवीर सिंह मुंडेट, आशीष मलिक, विदेश मलिक, देवराज पहलवान, प्रताप दहिया पानीपत, विजय मलिक, सुनील, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र नंगली, सुरेशपाल, पप्पू मलिक कुड़ाना मौजूद रहे।