फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jile ke adivakta nyaayik karyo se virat

जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से रहे विरत 

Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
jile ke adivakta nyaayik karyo se virat
file
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए केंद्र सरकार से वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। 
विज्ञापन

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वकीलों के लिए न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघों के भवन, बैठने की समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय, ई-लाईब्रेरी, शौचालय, जरूरतमंद वकीलों को दस हजार रुपये प्रतिमाह, परिवार हेतु जीवन बीमा, अचानक मृत्यु पर 50 लाख रुपये, अक्षम वकीलों को पेंशन व पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था कराने की मांग की है। अधिवक्ताओं में अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महासचिव नील कमल, राजेश आर्यन,  चंद्रवीर सिंह मलिक, सतीश चौहान, सतीश मिठालिया, रामपाल सिंह सुगालिया, चंद्रभान सिंह, सोराज सिंह, मुकेश गर्ग, रविंद्र कुमार, रतनसिंह, मनोज जागिड़, अजीत सिंह, दीपक कौशिक, सजय शर्मा, प्रदीप पंवार, मनोज देशवाल, जसपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कैराना बार भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता और महासचिव नसीम अहमद के संचालन में सभा का आयोजन किया। जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री के नाम अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु दिए गए पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिए जाने की घोर निंदा की गई। इसके बाद अधिवक्ता प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपते हुए विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में 12 फरवरी को भी हड़ताल रखने की चेतावनी दी गई। मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, इंतजार अहमद, महेन्द्र सिंह, सालिम चौधरी, शमीम अहमद अल्वी, चौधरी वसीम अहमद, राजबीर सिंह, रवि वालिया, मोहम्मद मुस्तफा, अमित कुमार शर्मा, नीरज चौहान, राशिद अली चौहान, रिजवान चौधरी, शगुन मित्तल, इंतजार चौधरी, सरवेज जंग, संजय कश्यप, सत्यवीर, सतेन्द्र राणा, मुख्तार हुसैन, मनोज कुमार, अनुज रावल, अशोक चौधरी, नफीस अहमद, नायाब सिद्दीकी, ईश्वरचंद जाटव, राहुल कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed