फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jd and ad inspect the examination centers

जेडी और एडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 09 Feb 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 09 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jd and ad inspect the examination centers
शामली के देशभक्त इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
शामली में यूपी बोर्ड में शुक्रवार को हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर गणित की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई। संयुक्त निदेशक शिक्षा और सहायक शिक्षा निदेशक के सचल दलों ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। उन्होंने पूर्व में हो चुकी परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। जनपद में सभी केंद्रों पर सात सचल दलों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय और द्वितीय पाली में इंटर में विज्ञान वर्ग कॉमर्स वर्ग की गणित विषय की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों मेें जिले के सचल दलों के साथ ही सहारनपुर से आए संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और नोडल अधिकारी अहिबरन सिंह और सहायक शिक्षा निदेशक अनुराधा ने भी अपनी टीम के साथ थानाभवन, बाबरी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। पूर्व में हो चुकी परीक्षाओं की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। अति संवेदनशील केंद्र इस्सोपुरटील पर राजीव कुमार के सचल दल ने छापेमारी की। डीआईओएस के सचल दल ने कांधला क्षेत्र और अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। उधर, डीएम ने कंट्रोल रुम को भी जानकारी देने के लिए सतर्क किया है। अधिकारियों को भी समय समय पर निरीक्षण करने और उसकी रिपोर्ट देने के सख्त निर्देश दिए गए। कंट्रोल रुम से सभी सचल दल प्रभारियों की हर आधे घंटे पर रिपोर्ट ली गई। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
जूते और शॉल उतरवाए जनपद के सभी परीक्षा केेंद्र व्यवस्थापक गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषय की परीक्षा को लेकर काफी सतर्क रहे। सभी केंद्रों पर छात्रों की तलाशी मेन गेट पर और छात्राओं की तलाशी अंदर कमरे में ली गई। वहीं सभी केंद्रों पर ठंड के बावजूद सभी परीक्षार्थियों के जूते और जुराब के साथ ही सभी के शॉल भी उतरवाकर कमरे से बाहर रखवा दिए गए। सभी ने नंगे पैर ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
664 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और द्वितीय पाली में इंटर की विज्ञान वर्ग और कॉमर्स वर्ग की गणित विषय की परीक्षा हुई। जनपद के सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर 663 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। हाईस्कूल अंग्रेजी में 13277 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे। 12681 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 596 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर विज्ञान वर्ग गणित मेें 1709 छात्र पंजीकृत रहे। 1657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 52 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं कॉमर्स वर्ग में गणित प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा हुई। जिसमें 475 पंजीकृत रहे। 460 ने परीक्षा दी और 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
बिजली जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापक नहीं चला रहे जनरेटर सचिव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर परीक्षा के समय बिजली जाने के बाद तुरंत जनरेटर चलाने के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को प्रथम पाली में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा खत्म होने में कम से कम 15 मिनट शेष थी। 10 बजे बिजली चली गई। जिस कारण कई कमरों में कुछ ज्यादा ही अंधेरा रहा। इसके बाद भी कॉलेज द्वारा जनरेटर नहीं चलाया गया। परीक्षार्थी अंधेरे में ही परीक्षा देते रहे।
कक्ष निरीक्षकों की नही हो रही पूर्ति कठिन विषयों की परीक्षा के दिन भी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय के दौरान कई कमरों में एक अकेली शिक्षिका ही ड्यूटी देती नजर आई। जबकि किसी भी कमरे में दो कक्ष निरीक्षक से कम ड्यूटी नहीं लगाई जानी है। इस बारे में प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बताया कि कॉलेज में नौ कक्ष निरीक्षकों की कमी है। कई बार डीआईओएस कार्यालय में मांग पत्र जमा करते हुए मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक कोई कक्ष निरीक्षक नहीं भेजा गया। उन्होंने बताया कि कई कमरों में कॉलेज के सचल दल वाले स्टाफ की भी ड्यूटी लगाते हुए परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed