फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   JCB will soon run on 57 dilapidated buildings in schools

परिषदीय विद्यालयों के 57 जर्जर भवनों पर चलेगा बुल्डोजर

Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
JCB will soon run on 57 dilapidated buildings in schools
विद्यालयों में जर्जर 57 भवनों पर जल्द चलेगी जेसीबी
विज्ञापन

शामली। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 57 विद्यालय परिसर में जर्जर भवनों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। भवनों की जांच के लिए गठित तकनीकी समिति द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किए जाने पर भवनों के ध्वस्तीकरण का रास्ता साफ हो गया है। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग ने पुराने और जर्जर हो चुके 67 विद्यालयों के भवनों के ध्वस्तीकरण किए जाने की जरूरत बताते हुए इसकी रिपोर्ट पिछले साल जनवरी माह में शासन को भेजी थी। सितंबर 2020 में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की संस्तुति करते हुए डीएम द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में तकनीकी समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड शामली के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह ने समिति सदस्यों के साथ जीर्णशीर्ण भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 57 भवनों को निष्प्रयोज्य एवं असुरक्षित होना बताते हुए ध्वस्तीकरण किए जाने की कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को रिपोर्ट भेजी है। समिति की रिपोर्ट के बाद जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

नीलामी के बाद होगा ध्वस्तीकरण
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक (निर्माण) राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में 57 जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए तकनीकी समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। ध्वस्तीकरण के लिए स्वीकृत भवनों की नीलामी के नीलामी के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जिसमें बेसिक शिक्षा के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत इसके सदस्य होंगे। नीलामी प्रक्रिया पूरी होते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार जर्जर भवनों की स्थिति
ब्लाक - जर्जर भवन
शामली - 10
ऊन - 18
कांधला - 05
थानाभवन - 13
कैराना - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed