फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jayant will thunder today in protest against Agneepath in Yuva Panchayat

युवा पंचायत में अग्निपथ के विरोध में आज गरजेंगे जयंत

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jayant will thunder today in protest against Agneepath in Yuva Panchayat
युवा पंचायत में अग्निपथ के विरोध में आज गरजेंगे जयंत
विज्ञापन

शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को गांव काबड़ौत स्थित विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान में युवा पंचायत को संबोधित करेंगे। रालोद नेताओं ने कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोमवार को भी कई गांवों में दौरा कर युवाओं ने पंचायत में पहुंचने की अपील की गई।
शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अग्निपथ के विरोध में रालोद की यह पहली युवा पंचायत है। इसके बाद अन्य जिलों में भी युवा पंचायत आयोजित की जाएंगी। इसे सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि युवा पंचायत में हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने का अनुमान है। अग्निपथ योजनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, वीर सिंह मलिक, वीरपाल, गजेंद्र आदि कार्यकता मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया पंचायत स्थल का जायजा
एसएसपी शामली अभिषेक ने सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर बृजेश सिंह के साथ ग्राम काबड़ौत स्थित पंचायत स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रालोद नेताओं से पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed