फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jat Mahasabha president Dharamveer Nirwal joined SP

जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने सपा का दामन थामा

Wed, 15 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha president Dharamveer Nirwal joined SP
जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने सपा का दामन थामा
विज्ञापन

शामली। सपा ने कद्दावर जाट नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान शुरू कर दिया है। सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों में नाराजगी है।

मंगलवार को भैैंसवाल रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेेसर सुधीर पंवार की मौजूदगी में अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा सपा में शामिल सिलावर के पूर्व प्रधान मांगेराम, देव कुमार, आदेश देशवाल, ,राहुल चौधरी, नीटू दीवान, पीरखेडा आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। धर्मवीर निर्वाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी है। बत्तीसा खाप चौधरी के सूरजमल के पुत्र लोकेंद्र पंवार ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सभी को साथ मिलकर भाजपा सरकार को हटाने के लिए काम करना होगा। भाकियू कार्यकर्ता के. देवराज पहलवान ने कहा कि किसान विरोधी क़ानूनों के वापस होने तक भाजपा नेताओं के गांवों में आने का विरोध किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने सभी को समाजवादी पार्टी का प्रतीक चिहन देकर सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता चौधरी जगमेर सिंह एवं संचालन शामली सपा विधान क्षेत्र के अध्यक्ष मांगेराम मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed