{"_id":"5cab8197bdec224b9d4f751e","slug":"jansabhaao-ke-baad-sheher-me-laga-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभाओं के बाद शहर में लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभाओं के बाद शहर में लगा जाम
Mon, 08 Apr 2019 11:04 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस की जनसभा में आई लोगों की भीड़ से शहर में जाम लग गया। जनसभा खत्म होने के बाद भीड़ को संभालने और यातायात संचालन में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में कांग्रेस की चुनावी सभा हुई। वहीं, किसान इंटर कालेज में भाजपा की जनसभा हुई। कांग्रेस की सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका को सुनने के लिए भीड़ पहुंची। यह बात अलग रही कि राहुल-प्रियंका के नहीं पहुंचने से मायूसी हाथ लगी। उधर किसान इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए लोग पहुंचे। दोनों की जनसभाओं का समय लगभग एक ही दोपहर दो बजे के करीब रखा गया और जनसभाओं का समापन भी लगभग एक ही समय हुआ। ऐसे में जनसभाओं के खत्म होने के बाद भीड़ एक साथ सड़कों पर निकली तो हर तरफ जाम की स्थिति बन गई।
शहर के अजंता चौक, विजय चौक से लेकर बुढ़ाना रोड, दिल्ली-सहारनपुर रोड समेत हर मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। वीवी पीजी कॉलेज से शहर की ओर आने वाले माजरा रोड पर भी जनसभा के बाद लौटने वाले वाहनों की भीड़ से जाम लगा रहा। हालांकि, यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए जहां रूट डायवर्जन किया गया था और चौराहों व मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। भीड़ को संभालने और यातायात संचालन के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।