फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jan Vishwas Yatra will have a grand welcome

जन विश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत

Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will have a grand welcome
शामली बैठक में भाग लेते भाजपा पदाधिकारी - फोटो : SHAMLI
जन विश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन

शामली। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी क्षेत्र में निकलने वाली जन विश्वास यात्रा का को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की छह यात्रा निकाली जाएंगी। पश्चिम की यात्रा बिजनौर से बड़ी रैली के बाद शुरू की जाएगी। यह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए 22 दिसंबर को शामली में थानाभवन क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम पर पहुंचेगी। जहां पर यात्रा का स्वागत होगा।

यह यात्रा तीनों विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। थानाभवन विधानसभा से होते हुए शामली में आएगी। हनुमान धाम पर सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा विजय चौक से होते हुए कैराना विधानसभा में प्रवेश करेगी। कंडेला होते हुए कैराना और कांधला जाएगी। एलम बॉर्डर से बागपत में प्रवेश करेगी। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने कहा कि यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। जिला मंत्री की निविश चौधरी को यात्रा का संयोजक बनाया गया। निविश चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में तीनों विधानसभाओं में बैठक कर यात्रा की तैयारी पूरी की जाएंगी। बैठक में जिला मंत्री पंकज राणा, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पार्चा, शशि अरोरा, छत्रपाल कश्यप, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा, अनुज राणा, दिवाकर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed