फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jamiat Ulama sought support from the administration regarding Bakrid

Shamli News: बकरीद को लेकर जमीयत उलमा ने प्रशासन से मांगा सहयोग

Tue, 03 Jun 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulama sought support from the administration regarding Bakrid
शामली। शामली जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की। इस संबंध में जिला सदर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साजिद कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि बकरीद के अवसर पर 7, 8 और 9 जून को मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक परंपराओं के अनुसार कुर्बानी की जाती है, जिसे पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा सहयोग आवश्यक है। प्रतिनिधियों ने कहा कि जानवरों की मंडी लगाने, जानवरों की खरीद-फरोख्त करने और उन्हें घर तक लाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


जमीयत उलेमा ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि कुर्बानी के दौरान किसी भी प्रकार के संरक्षित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी और शासन की सभी गाइडलाइनों का पालन किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने यह भी आग्रह किया कि मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सफाई, जल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन का सहयोग मिलने पर पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा। मौके पर मौलाना नजाकत, हाजी यूसुफ, मास्टर बिलाल, मौ. जकाउल्लाह आदि शामिल रहे।

- कुर्बानी पर सफाई का खास ख्याल रखें : नवेद फेजी

बिड़ौली। गांव बिड़ौली सादात के कारी नवेद फेजी ने कहा के त्योहार के मौके पर कोई ऐसा काम न किया जाए जिससे दूसरे मजहब के लोगों को कोई परेशानी हो। कुर्बानी ऐसी जगह पर करें जहां किसी गैर मजहब के लोगों की नजर न पड़े। सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed