फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jam news

Shamli News: भारी वाहनों पर रोक का प्लान धड़ाम, बाजारों में लग रहा जाम

Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
jam news
शामली के कबाड़ी बाजार में ई रिक्शाओं से लगा जाम । संवाद
शामली। दीपावली की रौनक बाजारों में तो दिख रही है, मगर इसी भीड़भाड़ के बीच शहर जाम की जकड़ में बुरी तरह फंसा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही धनतेरस तक ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे लेकिन हकीकत में प्लान पूरी तरह धड़ाम हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों की पड़ताल की। नतीजा हर जगह जाम, चारपहिया वाहन बाजारों में जाते मिले। पड़ताल के दौरान इस तरह का नजारा मिला...
विज्ञापन


शामली का कबाड़ी बाजार : रेंगती गाड़ियां और बेबस लोग
शहर का सबसे व्यस्त इलाका कबाड़ी बाजार इन दिनों चलने लायक नहीं रहा। ई-रिक्शा और कार चालकों की मनमानी से पूरा मार्ग ठप हो गया है। ग्राहक और दुकानदार दोनों को रास्ता निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी चौक बाजार : चार दिन से रोज यही हाल
गांधी चौक में दुकानों के सामने खड़े दुपहिया वाहन और बेधड़क ई-रिक्शा जाम का मुख्य कारण बने हुए हैं। लगातार चार दिन से यहां जाम लगा है, लेकिन न कोई अधिकारी दिखा, न कोई सुधार की कोशिश।

धीमानपुरा रोड : बड़े वाहनों ने बढ़ाई दिक्कत
कृषि विभाग कार्यालय और आदर्श मंडी थाना रोड के आसपास भी बड़े वाहनों के प्रवेश से हालात बिगड़ गए। यहां घंटों तक लोग वाहनों में फंसे रहे। यहतो सिर्फ कुछ स्थान हैं—दिल्ली रोड, वर्मा मार्केट व हनुमान धाम रोड समेत कई इलाकों में भी स्थिति यही है।

बेरिकेडिंग उखड़ी, पुलिस नदारद
जाम पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कबाड़ी बाजार और गांधी चौक पर बेरिकेडिंग कराई थी और दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती भी हुई थी लेकिन अब बेरिकेडिंग टूट चुकी है और ड्यूटी पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। नतीजा, जाम की स्थिति पहले से भी खराब।

लोग बोले-प्लान बनता है, अमल नहीं होता
त्योहारी सीजन में भीड़ तो बढ़नी ही है, लेकिन प्रशासन की व्यवस्था नहीं दिख रही। अगर यही हाल रहा तो धनतेरस पर पूरा बाजार ठप हो जाएगा। -ललित कुमार, दुकानदार बड़ा बाजार

ई-रिक्शा सबसे बड़ी परेशानी बन गए हैं। बाजारों में दुपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। -राजेश जैन, व्यापारी

प्रशासन हर साल प्लान बनाता है, पर उस पर अमल नहीं करता। जाम से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। इस बार ठोस कार्रवाई की जरूरत है। -प्रवीण कुमार, दुकानदार



-पुलिस के साथ तालमेल बनाकर जल्द ही शामली समेत अन्य कस्बों के प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक सख्ती से लागू कराई जाएगी। पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

-रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली

त्योहारी सीजन में जाम से राहत दिलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। यातायात प्लान पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed