फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam in Thanabvn

गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया

Mon, 04 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jam in Thanabvn
थानाभवन। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सोंता रसूलपुर के लकड़ी व्यापारी की बरामदगी नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण गांव हरड़ फतेहपुर के निकट दिल्ली यमुुनोत्री मार्ग पर तीन घंटे तक डटे रहे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हांफ गया। बाद में 24 घंटे में व्यापारी को बरामद करने का आश्वासन मिलने पर लोगों शांत हुए।
विज्ञापन


शनिवार को सोंता रसूलपुर निवासी लकड़ी व्यापारी गुलिस्तान पुत्र बशीर घर से 50 हजार लेकर बाइक से समीप के गांव हरड़फतेहपुर के लिए निकला था। गुलिस्तान के घर से जाने के कुछ देर बाद ही परिजनों को उसकी बाइक सड़क पर पड़ी होने की सूचना मिली। अन्य ग्रामीण और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ देर रात तक आसपास के क्षेत्र और जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को गुलिस्तान की दस्ताने और जूते भी पड़े मिले, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने गुलिस्तान की बरामदगी की मांग को लेकर दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर गांव हरड़ फतेहपुर में जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने रात्रि में गुलिस्तान की तलाश करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई। पुलिस ने गुलिस्तान का मोबाइल ट्रेस कराकर पता लगाने की भी कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ थानाभवन वसीम खान ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेरसिंह राणा और हरड़ के मौलवी रिजवान भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अफसरों ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने 24 घंटे में लापता व्यापारी की बरामदगी की मांग रखी। चेतावनी दी यदि बरामदगी नहीं हुई तो थाने के सामने प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी के पुत्र सद्दाम की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।


एक और व्यापारी लापता
कांधला। कस्बा में शूज स्टोर चलाने वाला व्यापारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने तहरीर देकर व्यापारी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है। मोहल्ला मिर्दगान निवासी राजेंद्र सैनी ने रविवार शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अनुज सैनी (27) पीएनबी के सामने शू स्टोर चलाता है। रविवार सुबह वह घर से दुकान जाने के लिए कहकर गया था। दोपहर को जब उसका भाई खाना लेकर पहुंचा, तो दुकान बंद मिली। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सुबह अनुज आया था, लेकिन दुकान खोले बगैर ही कहीं चला गया और कह रहा था कि पहले मंदिर हो आऊं, फिर वह दुकान पर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने अनुज के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर फोन बंद आता रहा। देर शाम तक खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed