फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ITBP jawan dies under suspicious circumstances

Shamli News: आईटीबीपी के जवान की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 31 May 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan dies under suspicious circumstances
बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा निवासी  आई टी बी पी के जवान विक्रंम कुमार  का  फाइल फोटो
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी आईटीबीपी के सिपाही विक्रम कुमार की तैनाती स्थल लेह लद्दाख में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वे रात में खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। शनिवार को उनका शव गांव में लाया गया, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा निवासी विक्रम कुमार (32) आईटीबीपी पुलिस में 2011 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में लेह लद्दाख में उनकी तैनाती चल रही थी। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले मंगलवार रात को वे खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। अधिकारियों ने सिपाही के निधन की सूचना परिजनों को दी। सिपाही के निधन की सूचना पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को सिपाही का शव लेह लद्दाख से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। वहां से आईटीबीपी के वाहन से शव को पैतृक गांव लाया गया।
विज्ञापन

शव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित व रिश्तेदार शामिल हुए। गांव के शमशान घाट पर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले आईटीबीपी के जवानों ने शस्त्र सलामी दी। चिता को मुखाग्नि तीन साल के बेटे अवि ने दी। परिजनों ने बताया सिपाही अपने पीछे पत्नी अंजलि व बड़ी बेटी आनिया पांच साल और छोटा बेटा अवि तीन साल है। मृतक सिपाही पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सिपाही के आकस्मिक निधन से गांव में शोक छाया हुआ है।

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा  निवासी  आई टी बी पी के जवान  विक्रंम कुमार  का  फाइल फोटो

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा निवासी  आई टी बी पी के जवान विक्रंम कुमार  का  फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed