फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It rained in the morning, the sun came out in the afternoon

Shamli News: सुबह हुई बारिश, दोपहर में निकली धूप

Tue, 16 Jul 2024 04:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
It rained in the morning, the sun came out in the afternoon
शामली। जिले में सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से परेशान हो गए। शाम को आसमान में हल्के बादल छाये रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद बारिश हुई। सिंभालका, कुड़ाना, मुंडेट आदि क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि शहर में हल्की बारिश हुई। जिले के कुछ स्थानों पर रिमझिम फुहार पड़ी। मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना बना रहा। मगर दोपहर होते ही फिर से तेज धूप निकली और मौसम में उमस बन गई। उमस व गर्मी में लोग बेहाल रहे। शाम के समय फिर से आसमान में धूप के साथ हल्के बादल छाये रहे। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में भी बदलाव आया। दिन के अधिकतम तापमान मेंं एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed