फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is decided that 20 candidates will be elected unopposed for the post of director.

Shamli News: डायरेक्टर पद पर 20 का निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 11 Oct 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 11 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
It is decided that 20 candidates will be elected unopposed for the post of director.
शामली। जिले की तीनों शुगर मिलों की सहकारी गन्ना समितियों में डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली, थानाभवन, ऊन गन्ना समितियों में 31 सर्किल में से 20 में केवल एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन किया, जबकि 11 सर्किल में एक से अधिक नामांकन आए हैं। यानी 20 का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। शामली गन्ना समिति में 11 में से पांच, थानाभवन में नौ में से आठ और शामली में 11 में से सात पदों पर डायरेक्टर निर्विरोध चुने जाने तय है।
विज्ञापन

शामली, थानाभवन और ऊन सहकारी समितियों में हाल ही में 541 डेलीगेट चुने गए थे। इनमें से ही डायरेक्टर पद पर चुनाव होना था। शामली और ऊन गन्ना सहकारी समिति में 11-11 और थानाभवन में 9 डायरेक्टर चुने जाने है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 10 से लेकर शाम चार बजे तक तीनों समितियों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी मृदुल दुबे ने बताया शामली सहकारी गन्ना समिति में डायरेक्टर पदों के 11 सर्किल में से पांच सर्किलों में गोगवान से ताहिरा बेगम, लांक से विक्रांत उर्फ छोटा, मालैंडी से प्रवीण और कुड़ाना सर्किल से अरविंद ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह से उक्त सर्किल में केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने से उक्त पांचों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जबकि झिंझाना, लिसाढ़, जसाला, कैराना, ऊंचा गांव, बुढीना कलां सर्किल में एक से अधिक नामांकन आने से इनमें चुनाव होगा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 14 अक्तूबर को नाम वापसी तथा 16 को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन में चार सर्किल में होगा मुकाबला
ऊन समिति में 11 पदों में से सात सर्किल टोड़ा में कमलेश पत्नी वीरेंद्र निवासी खोड़समा, याहियापुर में देवेंद्र पुत्र सतनाम मछरौली , म्यान कस्बा में धर्मपाल पुत्र बाबूराम, कमालपुर में सतीश पुत्र राजवीर, गागोर में कटारा पुत्र कंटू सिंह, रंगाना में सत्येंद्र रंगाना तथा भोगी माजरा में सुनील पुत्र वीरेंद्र निवासी भभेड़ी शाहपुर का नामाकंन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है जबकि चार सर्किल में दो-दो नामांकन होने से मतदान होगा।

थानाभावन में केवल हरड़ में होगा चुनाव

थानाभवन सहकारी गन्ना समिति में डायरेक्टर के नौ सर्किल में से हसनपुर लुहारी, मादलपुर, कादरगढ़, हथछोया, बुंटा, थानाभवन, जलालाबाद, हिरण वाड़ा सर्किल में एक एक नामांकन आने से इनका निर्विरोध चुनाव जाना तय हो गया है। जबकि हरड़ फतेहपुर में दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जहां चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed