फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issues raised about deficiencies in industrial drains and commercial cylinders

Shamli News: औद्योगिक नाला, व्यावसायिक सिलिंडरों की कमियों का उठा मुद्दा

Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Issues raised about deficiencies in industrial drains and commercial cylinders
शामली के नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला उदयोग बधु की बैठक में
शामली। जिला उद्योग बंधु की शुक्रवार को बैठक में कंडेला औद्योगिक नाले निर्माण और व्यावसायिक सिलिंडरो की कमियों और जीएसटी की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई की गई। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने कंडेला औद्योगिक आस्थान से नए नाले के निर्माण की मांग उठाई। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से नाले के निर्माण का निर्माण कराया जाएगा। 2 करोड़ 85 लाख रुपये का अप्रैल माह में टेंडर छोडा जाएगा। 25 लख रुपये की लागत से पूर्वी यमुना नहर खंड शामली की ओर नाले की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

70 लाख रुपये की लागत से कैराना रोड पर 500 मीटर सीसी रोड व नाले का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा उद्यमियों का रिफंड काफी समय से विभाग में लंबित होने की समस्या रखी। बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण उत्पादन में में बड़ी दिक्कत आ रही है, वह भी जल्दी समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक उद्यमियों द्वारा विद्युत आपूर्ति, बैंक ऋण स्वीकृति, भूमि आवंटन, प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृतियों एवं अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। डीएम ने बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। बैठक में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उपयुक्त उद्योग रतिका गुप्ता, आईआईए के चेयरमेन ,विशाल गुप्ता, साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष आलोक जैन, अशोक मित्तल अंशुल मित्तल, शरद बंसल आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed