फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issue of sugarcane payment in farmers' day

किसान दिवस में गन्ना भुगतान का मुद्दा गूंजा

Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Issue of sugarcane payment in farmers' day
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। किसान दिवस में किसानों ने बिजली के जर्जर तार बदलने व किसानों के बिजली कनेक्शन में जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया। बिजली कनेक्शन जीएसटी मुक्त किए जाने और चीनी मिलों पर बकाया गन्ने का भुगतान किसानों को दिलाए जाने का मुद्दा उठाया गया।  बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नीरजा सिंह ने किसानों की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक ने कहा कि शामली जिले के किसानों को गन्ने की बुआई बदलने की आवश्यकता है। किसानों को दो लाइनों के बीच की  दूूूूरी बढ़ानी होगी, जो बुआई के समयानुसार सितंबर में बुआई हेतु  पांच फुट, फरवरी में चार फुट तथा गेहूं की कटाई के बाद अप्रैल-मई में बुआई हेतु ट्रेंच विधि व डबल लाइन चार फुट करनी चाहिए। इससे गन्ने की फसल पैदावार भी बढे़गी। गन्ना फसल के साथ सरसों की फसल की सहफसली खेती करके अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


कृषि वैैज्ञानिक डॉ. शीशपाल सिंह ने मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं वृद्धि व आर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ाने भूमि की पीएच को नियंत्रित रखने के उपाय किसानों को बताए। हरी खाद वर्मी कंपोस्ट गोबर की खाद के प्रयोग को बढ़ाने की सलाह दी। भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह फुगाना, पप्पू मलिक कुड़ाना ने कहा कि किसानों का जिले की सभी चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने बकाया गन्ना भुगतान किसानों को दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने का आश्वासन दिया। भाकियू मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने  आरोप लगाया कि किसानों के बिजली कनेक्शन पर जीसीटी लगाए जाने का विरोध करते हुए बिजली कनेक्शनों को जीएसटी मुक्त किए जाने, नलकूपों के जर्जर तार बदलने की मांग की है।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधि रणधीर सिंह सल्फा ने गन्ना विकास समिति में खाली पदों को भरने व गुड़ मंडी को अनाज मंडी के रुप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।किसान दिवस में डीएम ने किसानों अधिकारियों-कर्मचारियों से एक-एक पौधा अपनी स्मृति में लगाए जाने का आह्वान किया। पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगादी गई है। दंडात्मक कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। प्लास्टिक सामग्री के उपयोग न करने का प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

पॉलीथिन व प्लास्टिक के प्रयोग पर 15 अगस्त से पूर्ण रुप से प्रभावी कानून सख्ती से लागू होगा। किसान दिवस में सीडीओे रेणू तिवारी, ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक, चंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, ऋषिपाल सिंह, ईश्वर फौजी, अजय वीर त्यागी, बलराम शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


जिला कृषि अधिकारी पर लगाया जुर्माना  
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए पानी और चाय की व्यवस्था कराई गई। पानी प्लास्टिक के गिलासों में परोसा गया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को हड़काया और एक हजार रुपये जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया। शासन ने 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पूर्णत प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसका असर सरकारी विभागों में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यालयों के अलावा स्कूल , कॉलेजों में भी पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं होगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed