{"_id":"6825fbdd820d5607e601443e","slug":"isi-agent-noman-orders-used-to-come-from-pakistan-then-noman-used-to-deposit-money-in-many-accounts-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई एजेंट नोमान: पाकिस्तान से आता था फरमान, फिर कई खातों में रुपये डलवाता था नोमान, व्हॉट्सएप ने खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई एजेंट नोमान: पाकिस्तान से आता था फरमान, फिर कई खातों में रुपये डलवाता था नोमान, व्हॉट्सएप ने खोले राज
Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
सार
पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की व्हॉट्सएप चैट ने कई राज खोले।
विज्ञापन
पाकिस्तानी एजेंट नोमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत में पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही के व्हॉट्सएप चैट से अलग-अलग खातों में रुपये भेजने की जानकारी मिली है। वह कई लोगों के खातों में रुपये डलवाता था। साथ ही पाकिस्तान के किसी एजेंट के कहने पर जन सेवा केंद्र के संचालक के माध्यम से नोमान के खाते में भी रुपये भेजे जाते थे। पानीपत, शामली पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के मोहल्ला बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही से मिले मोबाइल में व्हॉट्सएप चैट ने कई राज खोले। व्हॉट्सएप द्वारा कैराना के जन सेवा केंद्र संचालक से चैट मिली, जिसमें अलग-अलग तारीखों में क्यूआर कोड भेजकर उन पर 4 से 5 हजार रुपये भिजवाए गए। इसके बाद पानीपत सीआईए (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) ने कैराना पहुंचकर जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की थी और उसे मनी ट्रांजेक्शन का डाटा लेकर पानीपत आने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र संचालक अपनी दुकान पर नहीं मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और कैराना पुलिस के अलावा कई बड़ी जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तानी एजेंट द्वारा क्यूआर कोड के द्वारा किस-किस व्यक्ति के खाते में रुपये भिजवाए गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि नोमान इलाही पाकिस्तान में बैठे एसआईएस एजेंट इकबाल काना से सीधा संपर्क था। नोमान इलाही ने अलग-अलग शहरों में जासूसी के लिए अपने एजेंट बना रखे थे। जिनसे देश की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के बाद उन्हें जन सेवा केंद्र द्वारा रुपये भेजता था। नगर में पूरे दिन सादी वर्दी में अलग-अलग जांच एजेंसी देखी गईं। कई अन्य जन सेवा केंद्र संचालकों की भी जांच की जा रही है।
