UP: ISI एजेंट कलीम को लखनऊ जेल में किया शिफ्ट, पाकिस्तान से लौटा था भारत, एसटीएफ ने मकान को किया था सील
Shamli News : ISI एजेंट कलीम को मुजफ्फरनगर जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। कलीम कुछ समय पहले ही पाकिस्तान से भारत लौटा था। भारत आने के बाद एसटीएफ की टीम ने उसके मकान को सील किया था।
विस्तार
पाकिस्तान की जेल से माता-पिता के साथ रिहा होकर आए आईएसएआई एजेंट कलीम को मुजफ्फरनगर जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।
दरअसल, जुलाई 2022 में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी नफीस पत्नी अमीना और पुत्र कलीम पाकिस्तान में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय पाकिस्तान कस्टम विभाग ने पिस्टल के साथ उनको गिरफ्तार कर लिया था। आरोप साबित नहीं होने पर 10 अगस्त को तीनों को रिहा कर दिया गया था। 12 अगस्त को वह घर लौट आए थे।
इसके बाद एसटीएफ मेरठ ने कलीम को हिरासत में लिया था, जो पाकिस्तान का आईएसआई एजेंट निकला। पूछताछ और मोबाइल फोन में वाट्सएप चैट भी मिली थी। कलीम ने पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से भी बात की हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कलीम, तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी यूसुफ समसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कलीम को मुजफ्फरनगर जेल में शिफ्ट किया गया था।
एसपी अभिषेक ने बताया कि कलीम को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। एसपी का कहना है कि फरार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या
मकान को कर दिया गया था सील
डेढ़ माह पूर्व ही एसटीएफ ने शामली में छापामारी की थी। कलीम के परिजनों से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा कलीम के एक मकान को सील कर दिया गया था। कुछ दस्तावेज भी टीम ने अपने कब्जे में लिए थे। माना जा रहा है कि एनआईए भी कलीम से पूछताछ कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें