{"_id":"58597b3f4f1c1bd663e3a34f","slug":"is-followed-until-the-cache-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक नंबर आता है कैश खत्म हो जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक नंबर आता है कैश खत्म हो जाता है
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में ग्राम भाट्टू, कैलशिकारपुर, मादलपुर आदि गांव के लोगों ने पीएनबी में पैसे न मिलने पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि दो हफ्तों से ज्यादा समय बीत चुका है मगर पैसे नहीं मिले हैं। कहा कि जब हमारा नंबर आता है तो बैंक में कैश खत्म हो जाता है।
मंगलवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जैसे ही बैंक खुला और उसके गेट पर नो कैश की स्लिप चस्पा कर दी। जिसे देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि लोग सुबह होते ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन बैंक खुलते ही कर्मचारी नो कैश का बहाना बनाकर गेट बंद कर लेते हैं।
उनके जो परिचित होते हैं उनको तो कैश मिल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को उनके पास कैश नहीं है। उधर, लाइन में लगे फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी भाट्टू ने बताय कि बीकॉम द्वितीय वर्ष का रजिस्ट्रेशन कराना है। जिसकी अंतिम तिथि 27 तारीख है। बताया कि पिछले सप्ताह मंगलवार को भी लाइन में लगने के बाद भी उसे कैश नहीं मिल पाया था। काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन बैंक से कोई अधिकारी बाहर नहीं आया। जिसके बाद ग्रामीण अपने अपने घर की ओर चले गए।
विज्ञापन
रुपये निकालने को लेकर बैंक के बाहर हंगामा
चौसाना। पीएनबी पर तीन दिन के बाद मंगलवार को कैश आया। कैश लेेने के लिए लाइन में लगे लोग आमने-सामने आ गए। बैंक पर पिछले दो कार्य दिवस में बैंक में कैश नहीं था। इसके कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आरोप है कि रात्रि में ही पैसा निकालने को लाइन में लगे थे सुबह बैंक खुला तो बताया गया कि पैंसा नहीं आएगा। जिसके बाद ग्रामीण घर को लौट गए। मंगलवार को बैंक में कैश समय से पहुंचा तो खोड़समा व चौसाना के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। चौसाना के ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को हमें पैसा मिलना था, लेकिन कैश ना पहुंचने के कारण ग्रामीणों को पैसा नहीं मिल सका। खोड़समा के आरोप है कि हम लोग दो दिन से लगातार पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन सोमवार को कैश नहीं आया तो मंगलवार को पैसा निकालेंगे।
जिसके कारण दोनों गांवों के ग्रामीणों में तकरार हो गई। पुलिस ने बीचबचाव कर ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद एक चौसाना के ग्रामीणों व दूसरी बार खोड़समा के ग्रामीणों को कैश दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया।
बैंक शाखाओं के बाहर हुआ हंगामा
थानाभवन। कैश न मिलने से ग्राहकों ने बैंकों के बाहर खूब हंगामा किया। गांव भैसानी इस्लामपुर में ग्राहकों ने डीएम को पत्र भेजकर बैंक प्रबंधक पर अपने चहेतों को भुगतान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को बैंकों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनों में लगे लोग कैश की आस लगाए खड़े थे। जैसे ही बैंक के गेट खुले तो ग्राहकों में आपाधापी मचने लगी। थानाभवन कस्बा के पंजाब नेशनल बैक, यूनियन बैंक, ओबीसी शाखा से ग्राहकों को दो से पांच हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। जबकि कोआपरेटिव बैंक में पहुंचे ग्राहकों को मात्र एक हजार रुपयों से ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में कैश नहीं दिया गया।
उधर, एटीएम भी शोपीस बने रहे। भैसानी इस्लामपुर स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के ग्राहकों ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा अपने चहेतों को कैश दिया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं को कैश नहीं मिल रहा। शिकायत करने वाले उस्मान, सलामत, नईम, अजमल, अकबर अली, यासीन, मुर्सलीन, तोसीफ आस मोहम्मद आदि शामिल रहे।