फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan

जीतने के बाद कई मुश्किलों से जूझ रहीं इकरा हसन: अब सोशल मीडिया पर बने 80 फर्जी प्रोफाइल्स ने की फजीहत

Sun, 09 Jun 2024 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

कैराना से नवनिर्वाचित सांसद बनी इकरा हसन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कैराना पुलिस ने जहां उनके डेढ़ साै समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की है, वहीं अब उनके नाम से बने 80 फर्जी अकाउंट्स ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan
भाई नाहिद हसन व सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में पार्टी के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। कैराना लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन समेत पार्टी के सभी सांसद शनिवार को लखनऊ पहुंच गए। वहीं कैराना पुलिस ने इकरा हसन के डेढ़ साै समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की है। इकरा की जीत के बाद हुड़दंग मचाने वाले 150 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर इकरा के नाम से बने फर्जी अकाउंट्स ने इकरा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

 

Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

कैराना लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी प्रत्याशी इकरा हसन की शानदार जीत के बाद शुक्रवार को दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी से मुलाकात की। पार्टी की शानदार जीत पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी एवं उनके साथ गए सपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद शामली लौट आए हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों को लखनऊ में बुला लिया है। केंद्र सरकार के गठन की बाबत पार्टी हाईकमान नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में विचार विमर्श करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचित सांसद इकरा हसन के 150 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी इकरा हसन की जीत के बाद शहर में 40-50 बाइकों पर सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने के मामले में आदर्श मंडी थाने पर पुलिस की तरफ से करीब 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर युवकों के हुड़दंग मचाने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस इनकी शिनाख्त कराने में जुट गई है।

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुई हैं। मतगणना के दिन इकरा हसन की जीत के बाद बाइकों पर सवार समर्थकों ने शहर में हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बाइकों पर सवार युवक सपा प्रत्याशी इकरा हसन के समर्थन में नारेबाजी व बाइकों को तेज गति से दौड़ाते हुए स्टंट कर हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan
शामली में बाइकों पर हुड़दंग मचाते युवक। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर वायरल वीडियो की जांच की। जांच में यह वीडियो चार जून का पाया गया। बाइकों पर सवार मतगणना स्थल की तरफ से शहर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर पुलिस की तरफ से निर्वाचित सांसद इकरा हसन के 40-50 बाइकों पर सवार करीब 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने, हुड़दंग मचाने और जीत के बाद जुलूस निकालकर धारा 144 का उल्लंघन करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि वीडियो में बाइकों पर सवार युवक सपा प्रत्याशी इकरा हसन के समर्थन में हल्ला मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Iqra Hasan News: Now 80 fake profiles on social media have increased the problems of Iqra Hasan
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर बने 80 से अधिक फर्जी अकाउंट, लखनऊ से लाैटकर शिकायत करेंगी इकरा
नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन का कहना है कि उनके नाम के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई फर्जी अकाउंट चल रहे हैं। जिसकी शिकायत जल्द ही पुलिस से की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed