फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqbal Kana is teaching terrorism lessons to the youth

Shamli News: युवाओं को आतंकवाद का पाठ पढ़ रहा है इकबाल काना

Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Iqbal Kana is teaching terrorism lessons to the youth
संशोधित...नोमान फोटो: सोशल मीडिया। - फोटो : mathura
शामली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। आईएसआई हैंडलर इकबाल काना दुबई में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्म्द और लश्कर ए तैयबा के साथ मिलकर भी देश ही न हीं विदेशी कुछ युवाओं को आतंकवाद का पाठ पढ़ रहा है। यही नहीं, वह मुस्लिम देश सऊदी अरब, अफगानिस्तान और दुबई के लोगों को भी अपने साथ जोड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। हालांकि, पूछताछ में आए तथ्यों की छानबीन कर रही है।
पता चला है कि नोमान पिछले करीब दो साल से लगातार पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलर के संपर्क में था। इकबाल काना के चार नंबरों पर उससे बात कर रहा था। उसे लगातार वीडियो से लेकर फोटो भेजे जा रहे थे। पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, नोमान ने पूछताछ में बताया है कि इकबाल काना पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के अलावा विभिन्न देशों में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन के भी संपर्क में है। कहा जा रहा है कि वह और आईएसआई हैंडलर दिलशाद मिर्जा दोनों पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ओर जैश ए मोहम्मद संगठनों से जुड़े हैं और दोनों जासूस तैयार करा रहे हैं। सभी से व्हाट्सएप पर ही चैट और वीडियो कॉल के माध्यम से बात की जाती है, ताकि पुलिस कॉल रिकॉर्ड नहीं कर सके।
विज्ञापन

सीआईए पानीपत के प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य एजेंट भी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। संवाद

संशोधित...नोमान फोटो: सोशल मीडिया।

संशोधित...नोमान फोटो: सोशल मीडिया।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed