{"_id":"590a21884f1c1b3d0a4415ea","slug":"investigations-on-petrol-pumps-to-catch-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पकड़ने के लिए पेट्रोल पंपों पर हुई जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पकड़ने के लिए पेट्रोल पंपों पर हुई जांच
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लखनऊ में पेट्रोल पंप मशीन में चिप लगाकर घटतौली करने के मामले के बाद हड़कंप मच गया। शासन के निर्देश पर शामली में पुलिस, प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर जांच कराई। मशीन चेक कराई गई, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं मिली।
बुधवार को शासन के आदेश पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग के लिए टीम का गठन किया। एसडीएम शामली एमपी सिंह, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी, जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय और पूर्ति निरीक्षक कंवरसैन के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान शुरू किया।
टीम के साथ भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन का एक अधिकारी भी साथ रहा। सबसे पहले शामली में गुरुद्वारा तिराहे के पास स्थित धारूमल पेट्रोल पंप पर पहुंची टीम ने मशीन की जांच कराई। गहनता से छानबीन करने के बावजूद मशीनों में किसी तरह की चिप लगी नहीं मिली तथा घटतौली भी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने बाबरी में बुटराड़ा-हिंड मार्ग पर स्थित गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन पर चेकिंग कराई। वहां लगी सभी मशीनों को ख्रोलकर देखा गया, मगर उनमें में भी चिप का इस्तेमाल नहीं मिला तथा घटतौली भी नहीं पाई गई। इसके बाद कस्बा थानाभवन में अजीज फिलिंग स्टेशन पर पहुंचकर गहनता से जांच कराई गई। एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को तीन पेट्रोल पंपों पर जांच की गई। तीनों में से किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं मिली। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।