फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation started, statements of members were recorded

जांच हुई शुरू, सभासदों के बयान दर्ज किए

Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Investigation started, statements of members were recorded
शामली नगर पालिका में सभासदों से जानकारी लेते एसडीएम कैराना। - फोटो : SHAMLI
शामली। नगरपालिका शामली की 22 दुकानों को बिना नीलामी के आवंटन करने के प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी ने पालिका कार्यालय पहुंचकर शिकायत करने वाले सभासदों के बयान लिए और आवंटन संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

पिछले महीने 20 जुलाई को नगरपालिका शामली के सभासद अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता और सभासद के पति निशिकांत संगल ने नगरपालिका की नई मंडी के सामने स्थित 22 दुकानों को बिना नीलामी के नियम विरुद्ध आवंटन करने का आरोप लगाया था। बताया था कि पालिका के कर्मचारी व कुछ सभासदों ने मिलकर औने-पौने दाम पर अपने चहेतों के नाम 22 दुकानों के आवंटन की रसीद काट दी गई। सभासदों ने इस प्रकरण की शिकायत सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त से करने के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में की थी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने इस प्रकरण की जांच एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को सौंपी है। बुुधवार दोपहर को एसडीएम कैराना इस प्रकरण की जांच करने के लिए नगरपालिका शामली कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने दुकान आवंटन संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही इस प्रकरण की शिकायत करने वाले सभासदों के बयान लिए। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिना नीलामी के दुकान आवंटन की शिकायत के प्रकरण में एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी जांच के लिए आए थे। उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed