फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation started on the viral video of eating food in the visitor's room of the municipality

Shamli News: पालिका के आगंतुक कक्ष में खाना खाने की वायरल वीडियो पर जांच शुरू

Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on the viral video of eating food in the visitor's room of the municipality
कैराना। नगरपालिका के आगंतुक कक्ष के अंदर बैठकर कुछ युवकों द्वारा खाना खाने की वीडियो वायरल होने के बाद अधिशासी अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया, जो मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट देगी। अधिशासी अधिकारी ने पालिका के अंदर बेवजह बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से नगरपालिका के आगंतुक कक्ष के अंदर सौफे पर बैठकर कुछ युवकों द्वारा वेज व नॉनवेज खाना खाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में चारों युवक आराम से सौफे पर बैठकर दावत उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक अन्य युवक उनकी वीडियो बना रहा है। बाहरी युवकों द्वारा नगरपालिका के आगंतुक कक्ष में घुसकर दावत उड़ाए जाने के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाओं की जमकर फजीहत हो रही है। पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कुछ बाहरी युवकों द्वारा खाना खाए जाने की वायरल वीडियो नगरपालिका कार्यालय के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने आगंतुक कक्ष के अंदर की है। उक्त वीडियो करीब 1 माह पुरानी है, जिसमें खाना खा रहे युवकों में से ना तो कोई सभासद है और ना ही पालिका का कर्मचारी है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो मंगलवार को अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने नगरपालिका के समस्त स्टाफ को निर्देशित कर दिया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बेवजह नगर पालिका के कार्यालय या आगंतुक कक्ष में ना घुस पाएं। साथ ही उन्होंने पालिका कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय खोलने व आगंतुक कक्ष को किसी प्रशासनिक अधिकारी या सभासदों के लिए ही खोले जाने के निर्देश दिए हैं। छुट्टी के दिन कार्यालय पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने वायरल वीडियो में खाना खा रहे युवकों को बुलाकर जानकारी करने, जांच के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed