फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation started into the case of grabbing agricultural land and destroying crops of UNA worker

Shamli News: यूएनए कर्मी की कृषि भूमि हड़पने व फसल नष्ट करने के प्रकरण की शुरू हुई जांच

Wed, 11 Jun 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation started into the case of grabbing agricultural land and destroying crops of UNA worker
शामली। संयुक्त राष्ट्र संघ डेनमार्क में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे देवप्रकाश वैश और उनकी बेटी निजा मेहरा की बनत स्थित कृषि भूमि हड़पने और ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने संबंधी मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शामली निवासी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के भाई विनय बंसल व भतीजे चरत बंसल और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बनत की मूल निवासी एवं हाल में स्वामी नगर दयाल बाग आगरा में रहने वाली यूएनए कर्मी वैश की बेटी निजा मेहरा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में विनय बंसल व चरत बंसल पर अपने सात-आठ साथियों के साथ बनत स्थित कृषि भूमि पर सात जून को चार ट्रैक्टर चलाकर गन्ने व ज्वार की फसल नष्ट करने और सरकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर धोखाधड़ी से भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। कृषि भूमि हड़पने संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों ट्रैक्टर कब्जे में लेकर सीज कर दिए थे। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा फसल नष्ट करने संबंधी मामले की जांच कर रही है जबकि कृषि भूमि संबंधी विवाद के प्रकरण की जांच राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उधर, चरत बंसल का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार व बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed