{"_id":"6079dc448ebc3e591536f6fa","slug":"investigation-of-nomination-papers-started-withdrawal-of-nomination-on-18-shamli-news-mrt5347949112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच शुरू, 18 को नामवापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच शुरू, 18 को नामवापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। पंचायत चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। 13 अप्रैल को हुए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की गई। 17 अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच कर ली जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच की गई। 13 अप्रैल को दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई, जबकि 15 अप्रैल को दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी। इसके बाद स्वीकृत और निरस्त नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
रविवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। कैराना में शुक्रवार सुबह से ही खंड विकास कार्यालय पर 11 टीमों ने जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू कर दिया। बीडीओ डॉ. हरित कुमार ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। रविवार सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी व उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।