फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation of Noman's three mobile numbers will reveal the secret

Shamli News: नोमान के तीनों मोबाइल नंबरों की जांच से खुलेंगे राज

Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Noman's three mobile numbers will reveal the secret
कैराना (शामली)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कैराना के नोमान इलाही 11 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पानीपत में न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पानीपत पुलिस अब नोमान के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन



13 मई को पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार कर लिया था। नोमान के पास से तीन मोबाइल फोन सिम बरामद हुए थे, जिनके द्वारा वह पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर इकबाल काना और अन्य से बातचीत करने के साथ ही उन्हें सेना की मूवमेंट व अन्य जानकारियां भेजता था। पानीपत पुलिस ने दो बार नोमान इलाही को 11 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर जांच की। पानीपत सीआईए फर्स्ट दो बार नोमान को लेकर कैराना आई थी। इसके अलावा भी पानीपत सीआईए दो बार अकेले ही कैराना आ चुकी है।
विज्ञापन


सीआईए टीम नोमान के घर से पासपोर्ट बरामद करने के साथ ही जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ कर चुकी है और एक अन्य युवक को भी अपने साथ ले गई थी, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नोमान के जेल जाने के बाद पुलिस का फोकस उसके तीनों मोबाइल नंबर द्वारा इंटरनेट और वाई-फाई से की गई अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बना हुआ है। पुलिस नोमान के मोबाइल फोन से मिले डाटा की भी जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed